Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

महिला बिग बैश लीग (WBBL) से हटने पर विचार कर रही हैं स्मृति मंधाना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Smriti Mandhana, Womens Big Bash League, WBBL, Sydney Sixers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

भारत की स्मृति मंधाना अपने कार्यभार को संभालने और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए खुद को फिट रखने के उद्देश्य से महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से हटने पर विचार कर रही हैं जबकि दुनिया की नंबर एक टी 20 गेंदबाज सोफी एक्लस्टोन के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है और वह टूर्नामेंट के आगामी सत्र के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़ गयी हैं। 

2022 में स्मृति की शुरूआत फरवरी में न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज से हुई, फिर मार्च में न्यूजीलैंड में ही वनडे विश्व कप में भी उन्होंने शिरकत की। इसके बाद अप्रैल और मई में भारत में सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट हुए। 

भारतीय टीम ने जून-जुलाई में श्रीलंका में वनडे और टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेली। जुलाई के अंत से अगस्त के पहले ह़फ्ते तक भारत ने बमिर्ंघम में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेले, जहां उन्हें रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा। 

स्मृति तब से यूके में हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद उन्होंने महिला 'हंड्रेड' में सदर्न ब्रवे का प्रतिनिधित्व किया जो उपविजेता रही और अब वह भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 10 सितंबर से शुरू हुई सीमित ओवरों की सीरीज में खेल रही हैं। 

स्मृति ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में कहा, "मुझे लगता है कि मानसिक हिस्से से ज्यादा, यह थोड़ा सा शारीरिक हिस्सा प्रबंधन को लेकर है। निश्चित रूप से मैं महिला बीबीएल छोड़ने के बारे में सोच रही हूं क्योंकि मैं भारत के लिए खेलना मिस नहीं करना चाहती या भारत के लिए खेलते समय चोटिल नहीं होना चाहती क्योंकि जब मैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलती हूं तो अपना सौ फीसदी देना चाहती हूं।"

स्मृति ने जोर देते हुए कहा कि वह वास्तव में इतना ज्यादा हो रहे क्रिकेट के बारे में शिकायत नहीं कर रही थीं क्योंकि इस तरह का शेड्यूल महिला क्रिकेटरों को सालों से चाहिए था। उन्होंने कहा, "मैं कुछ समय से काफी व्यस्त हूं। 

वनडे विश्व कप के बाद मैं घरेलू और उन टूर्नामेटों के लिए दौरे पर हूं, जिनका आपने उल्लेख (श्रीलंका दौरा, कॉमनवेल्थ गेम्स, महिला हंड्रेड) किया है। मैं बस अपने आप को यह बताने की कोशिश करती हूं कि कोविड के कारण हमने बहुत अधिक क्रिकेट नहीं खेला है और हमें उम्मीद थी कि हम वापस आएंगे और क्रिकेट खेलना शुरू करेंगे।"

"और अब मैं शिकायत नहीं कर सकती कि हमारा शेड्यूल पैक है। एक महिला खिलाड़ी के रूप में हम हमेशा अपने लिए इस तरह का शेड्यूल चाहते थे। मैं इतना क्रिकेट खेलकर बहुत खुश हूं और मेरा परिवार भी साथ रहा है, जैसे मेरी मां यहां हैं और वह हंड्रेड के समय भी यहां थीं। 

लिहाजा यह भी एक अच्छी मानसिकता में रहने में मदद करता है और टीम के साथी अद्भुत हैं। ऐसा लगता है कि हम एक साथ एक परिवार हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Smriti Mandhana , Womens Big Bash League , WBBL , Sydney Sixers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD