Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एफआईएच स्टार अवार्डस : पुरस्कार बरकरार रखने की रेस में हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, सविता पुनिया

Sports News, Hockey, Hockey Player, PR Sreejesh, Harmanpreet Singh, Savita Punia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुसाने , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

2021 के विजेता भारत के हरमनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश और सविता पुनिया को एफआईएच हॉकी स्टार्स अवार्डस 2021-22 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि युवा फॉरवर्ड मुमताज खान और भारत की जूनियर टीमों के सदस्य संजय को राइजिंग स्टार श्रेणी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 

दो कोचों भारतीय महिला टीम के जेनेक शोपमैन और पुरुष टीम के ग्राहम रीड, जो 2021 में भी विजेता हैं। उनको भी महिला और पुरुष कोच आफ द ईयर अवार्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। 2021 में प्लेयर आफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले हरमनप्रीत सिंह को बेल्जियम के आर्थर डी स्लोवर, जर्मनी के निकलास वेलेन, नीदरलैंड के थियरी ब्रिंकमैन और बेल्जियम के टॉम बून के साथ फिर से नामांकित किया गया है।

वर्ष की महिला गोलकीपर पुरस्कार में भारत की सविता पुनिया पिछले साल इसे जीतने के बाद फिर से रेस में हैं और वह नीदरलैंड की जोसाइन कोनिंग, अर्जेंटीना की बेलेन सुसी, आस्ट्रेलिया की जॉक्लिन बाटर्रम और दक्षिण अफ्रीका की फुमेलेला म्बंडे से भिड़ेंगी। 

श्रीजेश 2021 में जीते गए एफआईएच गोलकीपर आफ द ईयर अवार्ड को बरकरार रखने की भी उम्मीद कर रहे होंगे और उन्हें लोइक वैन डोरेन सहित अन्य से कड़ी चुनौती का सामना पड़ेगा। लखनऊ की मुमताज खान को महिला एफआईएच राइजिंग स्टार के लिए नामांकित किया गया है और बेल्जियम की चालोर्टे एंगलबर्ट, नीदरलैंड की लूना फोकके, जिप डिके (एनईडी) और ऑस्ट्रेलिया की एमी लॉटन जैसी युवाओं के साथ इस लिस्ट में होंगी। 

भारतीय महिला टीम के कोच शोपमैन, नीदरलैंड टीम के जर्मन कोच जैमिलन मुलडर, ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच कैटरीना पॉवेल, टीम बेल्जियम के डच कोच राउल एहरेन, स्पेनिश राष्ट्रीय टीम के अंग्रेजी कोच एड्रियन लॉक से भिड़ेंगे। 

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के आस्ट्रेलियाई कोच रीड, नीदरलैंड की पुरुष टीम के कोच जेरोएन डेलमी, टीम बेल्जियम के डच कोच मिशेल वैन डेन ह्यूवेल, दक्षिण अफ्रीका के कोच गैरेथ इविंग और फ्रांस टीम के कोच फ्रेडरिक सोयेज के साथ सामना करेंगे। 

इसके अतिरिक्त, पुरुषों और महिलाओं की श्रेणियों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ अंपायर का पुरस्कार दिया जाएगा, जिसका चयन एफआईएच अधिकारी समिति द्वारा किया जाएगा। अंतिम शॉर्टलिस्ट पूरी तरह से एक विशेषज्ञ समूह द्वारा स्थापित किया गया था, जिसमें खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों, कोचों और उनके प्रत्येक कॉन्टिनेंटल फेडरेशन द्वारा चुने गए अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , PR Sreejesh , Harmanpreet Singh , Savita Punia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD