Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

गत चैंपियन रादुकानू और दो बार की विजेता Naomi Osaka पहले दौर में बाहर

Sports News,Tennis, Tennis Player, Naomi Osaka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयार्क , 31 Aug 2022

Last updated on: Aug 31, 2022, 00:00 IST

गत यूएस ओपन चैंपियन एमा रादुकानू और दो बार की विजेता नाओमी ओसाका वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले दौर में हारकर बाहर हो गयीं। उन्हें अपने पहले दौर के मैचों में क्रमश: एलिज कोर्नेट और डेनियल कोलिन्स से बुधवार (भारतीय समयानुसार) को हार का सामना करना पड़ा। 

लगातार रिकॉर्ड तोड़ 63वां ग्रैंड स्लैम खेल रही फ्ऱांस की एलिज कोर्नेट ने लुइस आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में रादुकानू के खिताब बचाने के अभियान का पहले ही दौर में अंत करते हुए 6-3, 6-3 से जीत हासिल की। गत जुलाई में रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचीं रादुकानू पहले राउंड में बाहर होने के बाद जल्द ही टॉप 75 से बाहर हो जाएंगी।

19वीं सीड अमेरिका की डेनियल कोलिन्स जुलाई से पहली बार खेल रही थीं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए बेसलाइन से कमाल के स्ट्रोक प्ले का प्रदर्शन किया और दो बार की चैंपियन ओसाका को 7-6(5), 6-3 से हरा दिया। 

ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट कोलिन्स ने ओसाका के खिलाफ चार मौकों पर यह पहली जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला स्पेन की क्रिस्टिना बुस्का से होगा। 37वें रैंक की 32 वर्षीय कोर्नेट की इस सत्र में पांच टॉप 20 खिलाड़ियों के खिलाफ जीत हो गयी हैं। 

उन्होंने विम्बलडन में नंबर एक ईगा स्वीयातेक को और मेलबोर्न में रोमानिया की सिमोना हालेप को हराया था।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Naomi Osaka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD