Tuesday, 11 June 2024

 

 

खास खबरें हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला राज्य के सभी सरकारी व प्राइवेट कॉलेजों में सोलर सिस्टम लगाए जाएं : सीमा त्रिखा पंजाब में स्कालरशिप योजना अधीन दिव्यांग विद्यार्थी को दिए जा रहे है वज़ीफ़े: डा. बलजीत कौर मोहाली सत्संग भवन में निरंकारी बाल समागम का आयोजन श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग ने एआईएम– आईसीडीके वाटर चैलेंज 4.0 और इनोवेशन फॉर यू– एसडीजी इंटरप्रेन्योर्स ऑफ इंडिया प्रस्तुत किया डेढ़ वर्ष के भीतर तैयार होगा लुथान में बनने वाला मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सुख-आश्रय परिसर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर जिले को हरा-भरा बनाने के लिए 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे : जतिंदर जोरवाल नवनिर्वाचित विधायक राकेश कालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की सेब बागवानी में एच.पी.एम.सी. का महत्वपूर्ण योगदान: जगत सिंह नेगी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र के आप नेताओं के साथ मीटिंग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरूदवारा सिंह शहीदां सोहाना में माथा टेका प्रदेश में 31 अगस्त तक सड़कों के सुदृढ़ीकरण के कार्य को किया जाए पूरा : मुख्यमंत्री नायब सिंह महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत 7500 से अधिक लाभार्थियों को वितरित किए 100-100 वर्ग गज के प्लॉट कब्ज़ा आवंटन पत्र सरकारी विभागों से संबंधित आम जनता की समस्याएं अब होगी दूर- सीएम नायब सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शहीदी दिवस पर श्री गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका सी जी सी झंजेडी कैंपस द्वारा शिक्षा में अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता की एलपीयू के छात्रों ने दिल्ली और हैदराबाद में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में जीते मैडल इलैक्ट्रिक बसों के लिए 517 करोड़ रुपये का बजट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

कोविड के बढ़ते मामलों पर Arvind Kejriwal बोले- घबराने की जरूरत नहीं

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Increase Covid Cases
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Aug 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि शहर में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ज्यादातर नए मामले हल्के लक्षण वाले हैं। केजरीवाल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "शहर में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं। 

हम इस पर नजर रख रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। लेकिन ज्यादातर मामले हल्के लक्षण वाले हैं और घबराने की जरूरत नहीं है।"आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को 115 फुट ऊंचा 500वां तिरंगा झंडा फहराया। मुफ्त वाली योजनाओं पर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका के खिलाफ आप की अर्जी पर केजरीवाल ने कार्यक्रम से इतर कहा कि हमारी मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज, मुफ्त पानी, मुफ्त रेवड़ी कल्चर नहीं माना जा सकता। 

इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनकी पार्टी को फरवरी विधानसभा चुनावों में प्रदर्शन की समीक्षा के आधार पर चुनाव आयोग से गोवा में राज्य पार्टी का दर्जा मिला है। सोशल मीडिया पर पोल पैनल के एक आधिकारिक संचार का हवाला देते हुए, पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली और पंजाब के बाद, आप अब गोवा में भी राज्य द्वारा मान्यता प्राप्त पार्टी है।"

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Increase Covid Cases

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD