Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर एक्सईएन खनन रूपनगर निलंबित

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Aug 2022

Last updated on: Aug 09, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अवैध खनन सम्बन्धी इख्तियार की गई ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत आज एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए कार्यकारी इंजीनियर खनन रूपनगर पुनीत शर्मा को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने के दोष अधीन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब राज्य खनन और भूविज्ञान एवं जल संसाधन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पुनीत शर्मा के खि़लाफ़ उसके अधीन आने वाले क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की मिल रही शिकायतों और रिपोर्टों को देखते हुए कार्यवाही अमल में लाई गई। 

बरसाती मौसम में खनन करने की मनाही के बावजूद रूपनगर जि़ले के खेड़ा कलमोट और अन्य क्षेत्रों में रात के समय खनन की शिकायतें मिली थीं। पुनीत शर्मा कार्यकारी इंजीनियर, जल निकास और माइनिंग मंडल रूपनगर ने अपनी ड्यूटी के दौरान जि़ले के अधीन आने वाले कम क्षमता वाले पुलों, जोकि सभी वाहनों के लिए दुरुसत नहीं था, को समय पर नोटिस नहीं भेजे गए।  

उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा रूपनगर जि़ले में प्रतिदिन की जाने वाली जायज माइनिंग के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी अपेक्षित कार्यवाही नहीं की गई, जिस कारण सरकार का वित्तीय नुकसान हुआ और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंस ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में किसी को भी अवैध खनन नहीं करने देगी और जो भी अधिकारी खनन से सम्बन्धित अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया गया उसे बख्शा नहीं जाएगा।  उन्होंने खनन विभाग के अधिकारियों को सख़्त शब्दों में कहा कि किसी भी किस्म की लापरवाही करने वाले अधिकारी के खि़लाफ़ तुरंत सख़्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।  

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD