Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ollie Robinson, England Test Squad, Eng Vs SA, Test Series
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 02 Aug 2022

Last updated on: Aug 02, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें फिट ओली रॉबिन्सन की वापसी हुई है। दोनों देश तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे। मार्च में वेस्टइंडीज दौरे के बाद रॉबिन्सन पहली बार टीम में लौट रहे हैं। पीठ की चोट ने गेंदबाज को बाहर रहने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन उन्होंने हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप में ससेक्स के लिए प्रदर्शन किया था। 

28 वर्षीय गेंदबाज ने जेमी ओवरटन की जगह 14 सदस्यीय टीम में वापसी की। बेन फोक्स भी भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच से बाहर होने के बाद टीम का हिस्सा हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे और भारत के खिलाफ पुनर्निर्धारित टेस्ट के लिए समय पर ठीक होने में विफल रहे थे। 

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 चक्र का हिस्सा होगी। वर्तमान में, दक्षिण अफ्रीका 71.43 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है, जबकि इंग्लैंड 33.33 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर है। ईसीबी मेन्स परफॉर्मेंस डायरेक्टर मो बोबट ने कहा, "ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स के नेतृत्व में गर्मियों की शानदार शुरूआत के बाद, हम दक्षिण अफ्रीका की मजबूत टीम के खिलाफ एक रोमांचक टेस्ट सीरीज की उम्मीद कर रहे हैं।

"बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के टेस्ट टीम के कप्तान और मुख्य कोच के रूप में पदभार संभालने के बाद से इंग्लैंड एक अलग ब्रांड क्रिकेट खेल रहा है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला 'बैजबॉल' के लिए एक और परीक्षा होगी। टेस्ट से पहले मेहमान टीम 9 अगस्त से शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच में इंग्लैंड लायंस से भिड़ेंगी। पहला टेस्ट 17 अगस्त को लॉर्डस में शुरू होगा और उसके बाद दो और टेस्ट होंगे।

इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोनाथन बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन फॉक्स, जैक लीच, एलेक्स लीज, क्रेग ओवरटन, मैथ्यू पॉट्स, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन और जो रूट।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ollie Robinson , England Test Squad , Eng Vs SA , Test Series

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD