Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

Commonwealth Games: इंग्लैंड में भारत के वेटलिफ्टरों का जलवा.. अब Gururaja Poojary जीता मेडल

Commonwealth Games: वेटलिफ्टिंग में भारत को मिला दूसरा पदक, गुरुराजा ने 269 किग्रा भार उठाकर जीता Bronze Medal

Gururaja Poojary, Gururaja Poojary Bronze Medal, Gururaja Poojary Weightlifting, Who Is Gururaja Poojary, Gururaja Poojary CWG Medal, Commonweath Games India Medal
Listen to this article

5 Dariya News

बर्मिंघम , 30 Jul 2022

Last updated on: Jul 30, 2022, 00:00 IST

Commonwealth Games का आज दूसरा दिन है। आज का दिन भारत के वेटलिफ्टरों के नाम रहा। भारत की झोली में आज दो मेडल आए हैं। भारतीय वेटलिफ्टर गुरुराज पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भारवर्ग Bronze Medal जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का दूसरा मेडल है। इस मुकाबले को गोल्ड मेडल मलेशिया के मोहम्मद अंजील ने जीता। 

गुरुराज पुजारी (Gururaja Poojary) ने 269 किलोग्राम भार उठाकर मेडल जीता। पुजारी ने स्नैच में 118 और क्लीन एंड जर्क में 151 किलोग्राम भार उठाया। पुजारी लगातार दूसरे  कॉमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) में मेडल जीतने में सफल रहे। गुरुराज पुजारी से पहले भारत के युवा वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 55 किलो स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोला। 

Also read एलपीयू की फीमेल पहलवान बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी

महाराष्ट्र के सांगली जिले के 21 वर्ष के सरगर गोल्ड मेडल की ओर बढ़ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो ) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाया। श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने 225 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

Also read नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल: 89.30 मीटर भाला फेंक कर बना डाला नेश्नल रिकॉर्ड,पूरे देश में जश्न

सरगर ने मिक्स्ड जोन में कहा, लिफ्ट के दौरान कोई गलती नहीं हुई। अचानक मुझे दाहिनी कोहनी पर बहुत वजन महसूस हुआ और मैं नियंत्रण नहीं रख सका। ट्रेनिंग में मैं 143 किलो वजन उठाता हूं। मुझे गोल्ड जीतना था। मैं सिल्वर से खुश नहीं हूं क्योंकि मैने चार साल से गोल्ड के लिए अभ्यास किया था। मैं खुशी है लेकिन खुद से नाराज भी हूं।

 

Tags: Gururaja Poojary , Gururaja Poojary Bronze Medal , Gururaja Poojary Weightlifting , Who Is Gururaja Poojary , Gururaja Poojary CWG Medal , Commonweath Games India Medal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD