Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सेरेना विलियम्स, इगा स्विएटेक यूएस ओपन प्रवेश सूची में शामिल

Sports News, Tennis, Tennis Player, Serena Williams, Iga Swiatek, US Open
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

न्यूयॉर्क , 26 Jul 2022

Last updated on: Jul 26, 2022, 00:00 IST

अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्विएटेक को 29 अगस्त से यहां शुरू होने वाले सीजन के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन की प्रवेश सूची में शामिल किया गया है। 37 मैचों की अविश्वसनीय जीत और फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के बाद स्विएटेक साल का अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का लक्ष्य बनाएगी, जबकि सेरेना ने करियर में 23 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीते हैं। 

वह चोट के बाद टूर्नामेंट में प्रवेश करेगी। डब्ल्यूटीए टेनिस के अनुसार, छह बार के यूएस ओपन चैंपियन सेरेना और स्विएटेक के अलावा सूची में शीर्ष पर एस्टोनिया की एनेट कोंटेविट, ग्रीस की मारिया सकारी, स्पेन की पाउला बडोसा और ट्यूनीशिया की 2022 विंबलडन फाइनलिस्ट ओन्स जबूर हैं। 

मौजूदा विंबलडन चैंपियन कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना भी ग्रैंड स्लैम चैंपियन के रूप में पहली बार किसी मेजर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। ग्रेट ब्रिटेन की नवीनतम टॉप-10 खिलाड़ी एम्मा रादुकानू अपने खिताब की रक्षा के लिए वापसी करेंगी। 

पिछले साल, राडुकानू ने सनसनीखेज रूप से 10 मैचों में एक सेट के नुकसान के बिना क्वालीफायर के रूप में ग्रैंड स्लैम इवेंट जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी थीं। कनाडा की फाइनलिस्ट लेयलाह फर्नांडीज भी प्रवेश सूची में दिखाई देंगी। 

2019 यूएस ओपन चैंपियन बियांका एंड्रीस्कू भी सूची में शामिल हैं। 2018 और 2020 की चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका, 2016 की चैंपियन जर्मनी की एंजेलिक कर्बर और 2017 की चैंपियन यूएस की स्लोएन स्टीफंस अन्य पूर्व यूएस ओपन चैंपियन हैं। 

इस साल की फ्रेंच ओपन फाइनलिस्ट कोको गॉफ और इस सीजन की ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनलिस्ट डेनियल कॉलिन्स दो अमेरिकी हैं, जो इस साल न्यूयॉर्क में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Serena Williams , Iga Swiatek , US Open

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD