Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

चितकारा यूनिवर्सिटी में टेड-टॉक में विशेषज्ञों ने युवाओं को प्रेरित किया

Chitkara University, Banur, Rajpura, Dr. Ashok K Chitkara,Chitkara Business School, Dr. Madhu Chitkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Jul 2022

चितकारा यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश ने आज यूनिवर्सिटी  परिसर में  टेडएक्स (TEDx) टॉक  का आयोजन किया। विभिन्न विषयों के 6 वक्ताओं ने अपने जीवन की कहानियां और अपने अनुभवों को दर्शकों के साथ  साझा करके सत्र जीवंत कर दिया। इस टेडएक्स टॉक का मुख्य विषय 'युवाओं को  बेहतर कल  के लिए  प्रेरित करना' है। 

टेडएक्स टॉक में  प्रभावशाली वक्ताओं ने अपने  विचार व्यक्त किए जिनमें भारतीय सेना की पहली  महिला कैडेट  मेजर प्रिया झिंगन, एग्नेक्स्ट, मोहाली के  संस्थापक और सीईओ तरणजीत भामरा, अपना कॉलेज और अपनी कक्षा की सह-संस्थापक श्रद्धा खपरा, राष्ट्रीय अल्पाइन स्कीइंग चैंपियन  आंचल  ठाकुर,  चाय नगरी के  संस्थापक और सीईओ  दिवम वाधवा,  पीएनकैप के सीईओ, सुपर 77 संस्थापक और सीईओ व  टेडएक्स स्पीकर अमित पांडे शामिल थे। 

टेडएक्स टॉक  वक्ताओं को 18 मिनट से कम समय में शानदार, सुव्यवस्थित विचारों को प्रस्तुत करने वाले लिए एक शानदार  मंच प्रदान  करता है। टेडएक्स टॉक  दुनिया के सबसे महान प्रेरक वक्ताओं के जरिए  ज्ञान के प्रवाह में  विश्वास करता है।  सेना  की वर्दी पहनकर  देश  की रक्षा  करने का  हमेशा सपना देखने वाली  मेजर प्रिया झिंगन की कहानी सुनकर दर्शक हैरान रह गए।

उन्होंने बताया कि वे  कैसे  पहले एक  आईपीएस अधिकारी बनने के अपने सपने देखती थीं और उसके बाद उन्होंने तत्कालीन सेना प्रमुख सुनीथ फ्रांसिस रॉड्रिक्स को उन्हें  भारतीय सेना  में  एक अवसर  प्रदान करने पेशकश करने के लिए एक पत्र लिखा था। भारत एक उभरता हुआ प्रौद्योगिकी केंद्र और एक स्थापित कृषि अर्थव्यवस्था है और इन  दोनों की बीच, तरनजीत सिंह भामरा अपनी  एग्रीटेक स्टार्टअप एग्नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज के जरिए  किसानों और टेक्नोक्रेट्स के  क्षितिज को फिर से परिभाषित कर रहे हैं । 

अपने अग्रणी एग्रीटेक स्टार्टअप एग्नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज को  शुरू करने के बारे  में बताते  हुए उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत के युवाओं के  पास वह शक्ति  है  जिसके जरिए वे कृषि को  राष्ट्रीय विकास के लिए एक  ताकतवर जरिया  बना  सकते  हैं।श्रद्धा खपरा, अपना कालेज ओर अपनी कक्षा  की सह-संस्थापक, व माइक्रोसॉफ्ट  डीआरडीओ  के साथ जुड़ी रही हैं  और जिन्हें  माइक्रोसॉफ्ट वाल  दीदी   के नाम से भी जाता है।  

उन्होंने 'ग्रोइंग अप विद टेक्नोलॉजी -माई  स्टोरी फार द  यूथ' विषय पर बात की। स्कीइंग में, भारत के लिए  पहला अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली  हिमाचली लड़की जिसने आंचल ठाकुर अगले वक्ता,के  रूप में आई।उन्होंने अपने   खेल के लिए उनके प्यार और समर्पण का वर्णन किया जिसने उन्हें सफलता के मुकाम तक पहुंचाया। 

चितकारा यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र और चाय नगरी के संस्थापक दिवम वाधवा ने अपने सपने के बारे में बताया  कि किस तरह से वह   खुद की भारतीय चाय को दुनिया  सबसे   लोकप्रिय पेय  बनाना चाहते हैं।  आम बोलचाल की भाषा में ह्यूमन चार्जर के रूप में जाने जाने वाले, अमित पांडे ने सुपर 77 की स्थापना के बारे में  बताया जिसका मानव जीवन को बदलने का  लक्ष्य  हैं।   

उन्होंने कहा, "समाज को वापस देने के एक सहज जुनून के साथ  2020 में  सुपर 77 परिवर्तनकारी कार्यक्रमों के साथ   अस्तित्व में आया।  युवा  छात्रों  व वर्किंग प्रोफेशनल्स   के लिए  लीडरशिप स्किल हेप्पीनेस , विचारों की  स्पष्टता, विफलता प्रबंधन, आत्मविश्वास, पब्लिक स्पीकिंग आदि विषयों पर 35 देशों के 9,000 से अधिक यूजर्स के  लिए यह प्लेटफार्म  अपने प्रोफेशनल प्रोग्रामों  के जरिए  मदद  कर रहा है।

इस अवसर पर चितकारा यूनिवर्सिटी , हिमाचल प्रदेश, की प्रो चांसलर  डॉ. मधु चितकारा   ने कहा कि  , "टेडएक्स का मंच अनूठा है और  उद्योग, शिक्षा, खेल और समाज के अन्य विविध क्षेत्रों,   के दिग्गजों की चितकारा यूनिवर्सिटी में  मेजबानी करना  हमारे लिए सम्मान की बात है। हम युवाओं को उनके  करियर में मदद करने के लिए उन्हें उसके अनुकूल  ढालने के  लिए प्रतिबद्ध  है।

सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड एजुकेशन डेवलपमेंट  (सीईईडी) के  निदेशक व  कार्यक्रम के आयोजक  सुमीर वालिया,  ने कहा, "हम, चितकारा यूनिवर्सिटी  में, अपने स्टाफ  व   छात्रों को अपने कौशल को सुधारने और विचारों में संलग्न होने के लिए सही वातावरण और अवसर  उपलब्ध कराने में विश्वास करते हैं। टेडएक्स टॉक के जरिए   हम जिज्ञासु दिमागों को एक छत के नीचे लाने में सक्षम हुए हैं जो  कि   हमारे  क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करेगा जो   भविष्य के लिए पासपोर्ट हैं।”

 

Tags: Chitkara University , Banur , Rajpura , Dr. Ashok K Chitkara , Chitkara Business School , Dr. Madhu Chitkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD