Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

इस अस्पताल के बनने से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होने जा रहा है : अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Jul 2022

Last updated on: Jul 16, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने आज फरीदाबाद में अमृता हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होने जा रहा है। 

*2400 बेड के अस्पताल में लगभग 300 बेड पीडियाट्रिक के लिए आरक्षित*

इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2400 बेड का अमृता हॉस्पिटल यहां पर बना है और इस हॉस्पिटल में विश्वस्तरीय उपकरणों और तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में लगभग 300 बेड पीडियाट्रिक के लिए आरक्षित है तथा यह एक सुपरस्पेशल्टी हॉस्पिटल है। 

*अस्पताल में इकोनॉमी क्लास के लिए भी प्रावधान-विज*

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में सभी सुविधाएं दी गई है और इस अस्पताल में इकोनॉमी क्लास के लिए भी प्रावधान रखा गया है। श्री विज ने कहा कि उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए भी इस अस्पताल को एंपैनल करवाना चाहिए ताकि सरकारी कर्मचारी भी लाभ उठा सकें। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के लिए भी इस अस्पताल को एंपैनल करवाना चाहिए ताकि वे भी इसका लाभ उठा सकें। 

*इस अस्पताल में भारत ही नहीं विदेशों से भी यहां मरीज आयेंगे-विज*

उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के बनने से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत ज्यादा सुधार होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सारे भारत के लिए है क्योंकि जिस अनुसार इस अस्पताल में सुविधाएं हैं उस हिसाब से भारत ही नहीं विदेशों से भी यहां मरीज आयेंगे। 

*अस्पताल को मैनेज करने के लिए लगभग 11000 कर्मचारी होंगे-विज*

विज ने बताया कि इस अस्पताल को मैनेज करने के लिए लगभग 11000 कर्मचारी होंगे जिसमें डॉक्टर, मैनेजर और अन्य स्टाफ सभी प्रकार के लोग होंगे। बिजली व पानी की समस्या के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान में हूं जो जो समस्याएं होंगी उन्हें ठीक किया जाएगा।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD