Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समर्पित सैल गठित करने के हुक्म

दिव्यांग लोगों को राहत देने के उद्देश्य से लिया फ़ैसला, सिंगल विंडो प्लेटफार्म के तौर पर काम करेगा सैल

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 Jul 2022

Last updated on: Jul 14, 2022, 00:00 IST

एक अहम फ़ैसला लेते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के लिए समर्पित तौर पर दिव्यांग सैल गठित करने के हुक्म दिए हैं। यह जानकारी विस्तार में देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पित सैल के गठन को लेकर समाज के इस वर्ग की काफी देर की माँग थी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को उनके कल्याण के लिए सरकार की विभिन्न स्कीमों और प्रोग्रामों का लाभ लेने के लिए बहुत सी समस्याएँ पेश आतीं थीं। इसी तरह भगवंत मान ने कहा कि बहुत बार इन लोगों को अपने काम के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समर्पित सैल दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सिंगल विंडो प्लेटफार्म के तौर पर काम करेगा जिससे वह कल्याण स्कीमों का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति इस सैल के बारे अपनी शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं और इसके कामकाज को और कारगर बनाने के लिए अपने सुझाव भी दे सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस प्रयास से समाज के इस वर्ग के लोग अपना जीवन सम्मान से बसर करन के योग्य होंगे।

समाज के सभी वर्गों के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्बन्ध में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी उनकी सरकार यह यकीनी बनाऐगी कि सभी कल्याण स्कीमों का लाभ समयबद्ध ढंग से जरूरतमंद और कमज़ोर वर्गों तक पहुँचे। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब की तरक्की और यहां के लोगों की ख़ुशहाली को यकीनी बनाने के लिए अथक कार्य कर रही है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD