Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

बॉलीवुड फिल्म राक्षस में दिखेगा शिव आर्यन का नया अवतार, यश के KGF वाले लुक नजर आयेंगे

फिल्म KGF के अभिनेता यश वाली लुक में नजर आएंगे शिव आर्यन फिल्म 'राक्षस' में

Sandalwood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Bengaluru, KGF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jul 2022

Last updated on: Jul 10, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड फिल्म KGF में डॉन बने अभिनेता यश का लुक आपको तो याद होगा। अब सलमान खान के साथ रेस 3, सिद्धार्थ सुब्रमण्यम के साथ स्ट्राइकर, अजय देवगन के साथ भुज जैसी फ़िल्में कर चुके अभिनेता शिव आर्यन भी इसी गेट अप में नजर आने वाले हैं। 

अपनी फिल्म 'राक्षस' में, जिसमें वे भी एक डॉन का किरदार प्ले करते नजर आयेंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी, जिसकी तैयारी में अभिनेता शिव आर्यन जी जान से लगे हैं। इस फिल्म की टीम के लिए सभी साउथ टेक्नीशियन काम करेंगे। इसका प्री प्रोडक्शन अगस्त 2021 से शुरू हो रहा है। 

इसको लेकर शिव आर्यन ने कहा कि फिल्म 'राक्षस' मेरे फिल्मी करियर को बदल देगा। मैं इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हूं और अपनी बॉडी स्ट्रक्चर और अपनी बॉडी लैंग्वेज को भी बदल रहा हूं। आपको बता दें कि उन्होंने मुख्य कलाकार के रूप में एक मराठी फिल्म प्रेमा ची नाटे भी की है। और शिव आर्यन की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी काफी लंबी है। 

एक अभिनेता के रूप में उनकी आने वाली फिल्में राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बैड बॉय हैं। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती हैं। मोमिन वारसी ने आयुष आर्यन के साथ शुभ मुहूर्त लगान में मुख्य भूमिका निभाई है।

शिव ओमप्रकाश द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म 786 भी कर रहे हैं, जो एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इसमें शिव आर्यन के अलावा मुख्य कलाकार पवन सूर्या, आयुष आर्यन, अफसर खान हैं। लंदन में पंजीकृत उनकी कंपनी ब्लैक पैंथर मूवीज पार्टनर सुरेखा भोईर के साथ है, विजय कुमार इस बैनर के तहत सिंध ( बलवंत सिंह बाखासर ) बनने जा रहे हैं।

कॉफी की ये फिल्म बड़े बजट की होने वाली है। निर्माता के रूप में उनकी आने वाली फिल्म कोट है जिसमें संजय मिश्रा, विवान शाह, नवीन प्रकाश, आयुष आर्यन ने अभिनय किया है। शिव आर्यन संजय मिश्रा के साथ अपनी एक और फिल्म द लस्ट के निर्माता भी हैं।

शिव आर्यन ने ब्लैक पैंथर मूवीज के बैनर तले फिल्म ''सुगरलेस'' नामक एक और बड़ी फिल्म हिंदी के रीमेक के अधिकार भी खरीदे हैं। इसके मुख्य कलाकार में अंबर पृथ्वी, प्रियंका थीम हैं, इस फिल्म का निर्देशन शशिधर ने किया है। 

सुगरलेस वर्ल्ड वाइड हर जगह एक साथ रिलीज होने वाली फिल्म है। शिव आर्यन कई प्रतिभाओं के धनी होने के साथ-साथ एक मेहनती व्यक्ति हैं। आज शिव आर्यन ने वह मुकाम हासिल कर लिया है जहां वह अपनी लगन से हैं।

 

Tags: Sandalwood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Bengaluru , KGF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD