Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के लिए भारतीय टीम के प्रस्थान समारोह में भाग लिया

भारतीय राष्ट्रमंडल खेल टीम अब तक की सबसे मजबूत टीम है और हमारे सभी खिलाड़ी एक बार फिर वैश्विक स्तर पर भारत को गौरवान्वित करेंगे : अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Information and Broadcasting, Indian Olympic Association, IOA, Nisith Pramanik, Sandeep Pradhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jul 2022

Last updated on: Jul 07, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में बर्मिघम राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी) 2022 के लिए भारतीय टीम के प्रस्‍थान समारोह में भाग लिया। इस समारोह का आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा किया गया, जो भारत में ओलंपिक खेलों के लिए शासी निकाय या संचालक मंडल है। अन्य प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में निसिथ प्रमाणिक, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री एवं एमवाईएएस, भारत सरकार; संदीप प्रधान, महानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण और अनिल खन्ना, कार्यवाहक अध्यक्ष, आईओए शामिल थे।

टोक्यो 2020 ओलंपिक के पदक विजेता बजरंग पुनिया, पीआर श्रीजेश, मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और लवलीना बोरगोहेन 215 खिलाडि़यों की मजबूत टीम की ओर से इस समारोह में मौजूद कुछ स्टार सदस्य थे। इस अवसर पर उपस्थित कुछ अन्य प्रमुख खिलाडि़यों में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक, स्प्रिंट स्टार दुती चंद एवं हिमा दास, एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता शिव थापा एवं मुक्केबाज अमित पंघाल, इत्‍यादि शामिल थे।

इस समारोह में टीम के लिए आधिकारिक किट का अनावरण भी किया गया।  आईओए ने जेएसडब्ल्यू इंस्पायर से करार किया है, जो यात्रा और खेल किट के लिए किटिंग पार्टनर के रूप में टीम के प्रमुख प्रायोजक भी हैं। मान्यवर को औपचारिक किटिंग पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है, जबकि एडिडास इस टीम के आधिकारिक प्रदर्शन फुटवियर पार्टनर है।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, ‘आज हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता और अथक प्रयासों से भारतीय खेल विश्व स्तर पर एक उच्च मुकाम पर पहुंच गया है। पिछले साल के ओलंपिक गेम्‍स में प्रदर्शन हमारा अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन था और हमने हाल के महीनों में विभिन्‍न खेलों में अपने खिलाडि़यों के प्रदर्शन में बेहतरीन सुधार को अपनी आंखों से देखा है। थॉमस कप की ऐतिहासिक जीत ऐसा ही एक शानदार अवसर था।’

उन्होंने यह भी कहा, ‘यह भारतीय राष्ट्रमंडल खेल टीम निश्चित रूप से हमारी अब तक की सबसे अच्छी एवं सबसे मजबूत टीम है और मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे सभी खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर भारत को फिर से गौरवान्वित करेंगे, चाहे वे जितने भी पदक जीतें। हम सभी को उन पर गर्व है और पूरा देश निरंतर उनके साथ रहेगा, चाहे जीत हो या हार। हम आप सभी को शुभकामनाएं देते हैं।’

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि वह इस बात से अत्‍यंत प्रसन्‍न हैं कि राष्ट्रमंडल खेल टीम ने महिला-पुरुष संतुलन हासिल कर लिया है, जिसमें 108 पुरुष खिलाड़ी और 107 महिला खिलाड़ी हैं। अपने संबोधन में आईओए के महासचिव श्री राजीव मेहता ने कहा, ‘हम अपनी टीम के मजबूत प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हैं। उनका प्रशिक्षण और तैयारी शीर्ष श्रेणी की रही है और भारत सरकार और खेल मंत्रालय ने यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है कि हम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। 

मैं विनम्रतापूर्वक उनके प्रति आभार व्यक्त करता हूं और अपने सभी खिलाड़ि‍यों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के लिए इस खेल के बेहद सफल होने की कामना करता हूं।’ श्री मेहता ने बर्मिंघम खेल में पदक जीतने वाले एथलीटों के लिए आईओए की ओर से पुरस्कार राशि की भी घोषणा की। स्वर्ण विजेताओं को 20,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि रजत विजेताओं के लिए 10,00,000 रुपये तय किए गए हैं। कांस्य पदक विजेताओं को 7,50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

 

Tags: Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Information and Broadcasting , Indian Olympic Association , IOA , Nisith Pramanik , Sandeep Pradhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD