Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

फरीदकोट का डीएसपी लखवीर सिंह ड्रग सप्लायर से 10 लाख की रिश्वत लेने के दोष तहत काबू

तरन तारन पुलिस द्वारा ड्रग सप्लायर पिशौरा सिंह भी गिरफ्तार जिसने गिरफ्तारी और मामले में नामज़द न किये जाने के बदले दोषी डीएसपी को दी थी रिश्वत

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Tarn Taran Police, Tarn Taran
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तरन तारन , 06 Jul 2022

पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये डी. जी. पी., पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने आज फरीदकोट के डी. एस. पी. लखवीर सिंह को तरन तारन में एन. डी. पी. एस. एक्ट के अंतर्गत दर्ज एफ. आई. आर. में ड्रग सप्लायर को नामज़द न करने के बदले उससे 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ्तार किया है।

यह बात तब सामने आई जब तरन तारन ज़िला पुलिस ने रविवार को पट्टी मोड़ के नज़दीक एक पेट्रोल पंप से ड्रग सप्लायर जिसकी पहचान पिशौरा सिंह के तौर पर हुई है, को 250 ग्राम अफ़ीम और 1 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया था। तरन तारन के गाँव मॉडल बोपाराए का निवासी पिशौरा 30 जून 2022 की एफ. आई. आर. में वांछित था, जिसमें तरन तारन के गाँव माड़ी मेघा के रहने वाले सुरजीत सिंह को 900 ग्राम अफ़ीम समेत गिरफ्तार किया गया था।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी. जी. पी. गौरव यादव ने बताया कि तरन तारन पुलिस की तरफ से गई जांच के दौरान सुरजीत ने खुलासा किया कि उसने पिशौरा सिंह, जो कि नशे का मुख्य सप्लायर है, से अफ़ीम ख़रीदी थी।

उन्होंने बताया जब पुलिस ने उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी शुरू की तो पिशौरा ने एम. एच. सी. सी.आई.ए. पट्टी के तौर पर तैनात ए. एस. आई. रशपाल सिंह के द्वारा पट्टी के सी. आई. ए. इंचार्ज को इस केस में गिरफ्तार न करने और नामज़द न करने के बदले 7-8 लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की थी, परन्तु इंचार्ज ने रिश्वत लेने से इन्कार कर दिया था और पुलिस टीमों ने पिशौरा को गिरफ्तार करने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखी।

डीजीपी ने बताया बाद में पिशौरा ने अपने परिचित निशान सिंह निवासी गाँव सीतो, तरन तारन, के द्वारा रशपाल सिंह के भाई हीरा सिंह के साथ मुलाकात की और दोनों ने मिल कर डी. एस. पी लखवीर, जोकि हीरा सिंह का चचेरा भाई है, के पास पहुँच की, जहाँ डी. एस. पी. ने ड्रग सप्लायर की मदद करने के लिए 10 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया और दोषी डी. एस. पी. ने हीरा सिंह को रकम अपने पास रखने के लिए कहा।

पुलिस ने पिशौरा सिंह के खुलासे पर हीरा सिंह के घर से 9.97 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की।पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के लिए पंजाब सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुये डीजीपी गौरव यादव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी को बक्शा नहीं जायेगा।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए एस. एस. पी. तरन तारन रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस ने एफ. आई. आर. में एएसआई रशपाल सिंह, निशान सिंह और हीरा सिंह को भी नामज़द कर लिया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

ज़िक्रयोग्य है कि एफआईआर, में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं 7 7 ए, और 8 ( 1, आइपीसी की धाराओं 213, 214, और 120बी और एनडीपीऐस एक्ट की धाराओं 29 और 59 नये शामिल की गई हैं। जबकि पहले, यह एफआईआर थाना भिक्खीविंड, तरन तारन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 61, 85 अधीन दर्ज की गई थी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Tarn Taran Police , Tarn Taran

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD