Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

सीमावर्ती राज्य पंजाब द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में एन.सी.सी. को प्रोत्साहित करने का प्रयास

नौकरी उन्मुख एन.सी.सी. की ओर नौजवानों की रुचि बढ़ाने के लिए भारतीय सेना से साधा संपर्क

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, National Cadet Corps, NCC, Indian Army, Lt. Gen. Gurbirpal Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jul 2022

Last updated on: Jul 05, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की राज्य के नौजवानों को विभिन्न क्षेत्रों ख़ासकर भारतीय सेना में रोजग़ार के अवसर प्रदान करने की हिदायतों को सामने रखते हुए राज्य सरकार नौकरी उन्मुख एन.सी.सी. को स्कूलों-कॉलेजों में प्रोत्साहित करने की तरफ ध्यान दे रही है। सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए नौजवानों की एन.सी.सी. में रुचि बढ़ाने के लिए सीमावर्ती राज्य के एन.सी.सी. यूनिटों और एन.सी.सी. प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार और नई सुविधाओं की सृजना करने के लिए सरकार ने जहाँ हालिया बजट में 5 करोड़ रुपए रखे हैं, वहीं भारतीय सेना के साथ भी संपर्क कायम किया जा रहा है।  

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए शिक्षा मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज भारतीय सेना के लैफ्टिनैंट जनरल गुरबीरपाल सिंह (एवीएसएम, वीएसएम), डी.जी, एन.सी.सी. डायरैकटोरेट, नई दिल्ली और मेजर जनरल राजीव छिब्बर, सेना मैडल, ए.डी.जी, एन.सी.सी. डायरैकटोरेट ( पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़) के साथ मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एन.सी.सी. भारतीय सशस्त्र सेनाओं में कॅरियर बनाने के लिए एक लॉन्चपैड है।  

उन्होंने सेना के अधिकारियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिलाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य के एन.सी.सी. यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसी बजट सैशन में एन.सी.सी. यूनिटों और प्रशिक्षण केन्द्रों के बुनियादी ढांचे में सुधार और नई सुविधाओं के सृजन करने के लिए 5 करोड़ रुपए आरक्षित रखे हैं। मंत्री ने सेना के अधिकारियों के साथ एन.सी.सी. से सम्बन्धित कई तकनीकी मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

 

Tags:

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD