Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

शिकागो में फ्रीडम डे परेड पर फायरिंग, 22 साल का युवक हिरासत में

Crime News World, Crime News, Chicago, Shooting, Independence Day Parade
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिकागो , 05 Jul 2022

अमेरिका के शिकागो में हाईलैंड पार्क में 4 जुलाई को फ्रीडम डे परेड के दौरान गोलियां बरसाए जाने पर 22 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने युवक की पहचान रॉबर्ट ई क्रीमो उर्फ बॉबी के रूप में की। गोलीबारी करने के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं हुआ है। 

इस गोलीबारी में 6 लोगों की मौत हुई, जबकि अन्य 24 लोग घायल हो गए। लेक काउंटी मेजर क्राइम टास्क फोर्स के सार्जेट क्रिस्टोफर कोवेली ने सोमवार देर रात न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि हिरासत में लिए गए युवक ने हाई-पावर राइफल का इस्तेमाल किया है। उसने एक घर की छत से गोलीबारी की थी। पुलिस ने बताया कि राइफल को घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। 

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, परेड सुबह 10.15 बजे शुरू हुई थी। महज 10 मिनट बाद ही गोलीबारी शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा। गोलीबारी की घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा, "स्वतंत्रता दिवस पर एक अमेरिकी समुदाय पर फिर से हुई बंदूक हिंसा से हैरान हूं। 

मैंने हाल ही में बंदूक को लेकर कानून में लगभग 30 वर्षो में पहली बार बंदूक सुधार कानून पर हस्ताक्षर किए, जिसमें ऐसे कार्य शामिल हैं जो जीवन को बचाएंगे। लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है, और मैं बंदूक हिंसा की महामारी से लड़ना नहीं छोड़ूंगा।"

 

Tags: Crime News World , Crime News , Chicago , Shooting , Independence Day Parade

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD