Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

बजट दूरदर्शी और प्रगतिशील : अमन अरोड़ा

बजट पंजाब के सभी वर्ग और क्षेत्र का विकास करेगा: अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Neel Garg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा पेश किए गए जनता बजट को “दूरदर्शी और प्रगतिशील बजट”बताते हुए आप के वरिष्ठ नेता और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार राज्य में सभी वर्गों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने पेपरलेस बजट पेश किया है। 

राज्य के करीब 20 हज़ार लोगों जिनमे 27.3 प्रतिशत महिलायें शामिल हैं,  के सुझाव लेने के बाद आप सरकार ने इस बजट को बनाया है। आप सरकार की कार्यप्रणाली और राजस्व बढ़ाने में अक्षम बताने वाली कोंग्रेस और अकाली-भाजपा पर निशाना साधते हुए, आप नेता ने कहा कि पिछली सरकारों में धोखेबाज और भ्रष्ट नेताओं ने पंजाब को कर्ज में डुबोया। लेकिन आप सरकार राज्य को कर्ज के जाल से बाहर निकाल कर फिर से समृद्ध और खुशहाल पंजाब बनाएगी।

अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब का वर्तमान प्रभावी बकाया कर्ज 2.63 लाख करोड़ रुपये है, जो कि एसजीडीपी का 45.88 प्रतिशत है क्योंकि पिछली सरकारों ने राज्य की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए कभी पहल नहीं की। इन सरकारों के नेता केवल अपनी तिजोरियां भरने तक ही सीमित थे। 

उन्होंने कहा कि“राज्य की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद, आप सरकार ने समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए एक जन-समर्थक बजट पेश किया है। हमारा एकमात्र उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और वाणिज्य, सुशासन, युवाओं को रोजगार के नए अवसर देना,महिला सशक्तिकरण और अन्य क्षेत्रों में परिवर्तन लाकर पंजाब का समावेशी विकास करना है। 

इस बजट में किसी प्रकार के नए कर का बोझ जनता पर नही डाला गया है और न ही पुराने करों में बढोतरी की गयी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नाजुक वित्तीय स्थिति के बावजूद मौजूदा कल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।आप विधायक ने कहा कि सरकार ने शिक्षा बजट में 16 प्रतिशत, तकनीकी शिक्षा बजट में 47प्रतिशत,चिकित्सा के क्षेत्र में 57 प्रतिशत समेत अन्य क्षेत्रों के बजट में भी वृद्धि की है।

महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने के एक सवाल का जवाब देते हुए अरोड़ा ने कहा कि आप सरकार आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा किये गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।  आप सरकार एक जुलाई से पंजाब के लोगों 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने जा रही है। सरकार लोगों से किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी।

 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Neel Garg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD