गुजरात दंगों पर बोले अमित शाह- PM मोदी 19 साल तक भगवान शंकर की तरह विष पीते रहे, उफ़ तक नहीं की

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गुजरात दंगों पर बोले अमित शाह- PM मोदी 19 साल तक भगवान शंकर की तरह विष पीते रहे, उफ़ तक नहीं की

Gujrat दंगों से PM Narendra Modi को क्लीन चिट मिलने पर पूरी भाजपा में खुशी की लहर है। गृह मंत्री Amit Shah ने भी अपनी खुशी का इजहार किया है और PM मोदी की खूब तारीफ की है।

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Gujarat Riots, Gujarat News
Listen to this article

5 Dariya News

गुजरात , 25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

Gujrat दंगों से जुड़े जाकिया जाफरी केस में PM Narendra Modi को क्लीन चिट मिल चुकी है। बीजेपी खेमें में खुशी का माहौल है। क्लीन चिट मिलने के बाद गृह मंत्री Amit Shah ने पहली बार इस पर अपनी राय रखी और या यूं कहें कि चुप्पी तोड़ी है। अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा कि PM मोदी भगवान शंकर की तरह विष पीते रहे। PM मोदी 19 साल तक बिना कुछ बोले सब कुछ सहते रहे, लेकिन उफ़ तक नहीं की।

अमित शाह ने पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि देश का इतना बड़ा नेता एक शब्द बोले बगैर सभी दुखों को भगवान शंकर के विषपान की तरह गले में उतार कर लड़ता रहा और आज जब अंत में सत्य सोने की तरह, चमकता हुआ बाहर आया है तो आनंद होगा ही। मैं PM मोदी को बहुत नजदीक से इस दर्द को झेलते हुए देखा है। इन आरोपों को झेलते हुए देखा है। सब कुछ सत्य होने के बावजूद क्योंकि न्याय प्रक्रिया चालू थी इसलिए हम कुछ नहीं बोलेंगे इस स्टैंड पर कोई मजबूत मन का आदमी ही चल सकता था। 

अमित शाह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- न्याय प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो किसी ने कुछ नहीं कहा। 19 साल बाद सुप्रीम कोर्ट खंडपीठ ने सारे आरोप खारिज कर दिए हैं। अदालत की टिप्पणी थी कि कुछ लोगों ने उन आरोपों का राजनीति से प्रेरित होकर लगाया था। इसके पीछ कुछ निहित स्वार्थी तत्व थे। इसके अलावा इस फैसले से BJP पर जो धब्बा लगा था वो भी धुला है। PM मोदी जैसे वैश्विक नेता पर जो गलत आरोप लगाए थे, मैं मानता हूं कि लोकतंत्र के अंदर संविधान का सम्मान कैसे हो सकता है मोदी जी ने इसका आदर्श उदाहरण राजनीति में काम करने वाले सभी लोगों के सामने प्रस्तुत किया है। इससे सभी राजनेताओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

इस मामले में मोदी जी से भी पूछताछ हुई थी लेकिन किसी ने धरना-प्रदर्शन नहीं किया था। देश भर से हमारे कार्यकर्ता वहां आकर PM मोदी के समर्थन में नहीं पहुंच गए थे। हम कानून के साथ सहयोग कर रहे थे। इस मामले में मेरी भी गिरफ्तारी हुई थी। कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं किया गया था। हमने शांति ने अपना बयान दिया और कानून के हर सवाल का जवाब दिया। हमारे एक भी कार्यकर्ता ने किसी प्रकार का कोई बवाल नहीं किया। जब सच इतनी बड़ी लड़ाई के बाद विजयी होकर बाहर आता है तो उसकी चमक सोने से भी ज्यादा होती है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Gujarat Riots , Gujarat News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD