Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

जम्मू-कश्मीर में पुलिस अधिकारी के हत्यारे समेत 4 आतंकवादी ढेर

Encounter, Gunfight, Pulwama, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 21 Jun 2022

Last updated on: Jun 21, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद के हत्यारे सहित चार स्थानीय आतंकवादियों को मंगलवार को पुलवामा और सोपोर जिलों में दो आतंकवाद विरोधी अभियानों में मार गिराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

पुलिस ने कहा कि पुलवामा में तुज्जन गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस, सेना और सीआरपीएफ कर्मियों ने इलाके को संयुक्त रूप से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू की। 

तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त सुरक्षा बल जैसे ही उस स्थान पर पहुंचा, जहां आतंकवादियों के छिपे होने का संदेह था, वे अंधाधुंध गोलीबारी की चपेट में आ गए और जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ हुई। पुलिस ने कहा, "मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए।

"इनकी पहचान पुलवामा के बरपोरा निवासी आबिद अहमद शेख और पंपोरा के बानपोरा लड्डू निवासी माजिद नजीर वानी के रूप में हुई है। पुलिस कहा, "पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी सुरक्षा बलों पर हमले और नागरिकों पर अत्याचार सहित कई आतंकी अपराध के मामलों में शामिल समूह का हिस्सा थे। 

इसके अलावा, मारे गए आतंकवादी माजिद नजीर वानी भी एसआई फारूक अहमद की हत्या में शामिल थे।"मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा, इसी तरह सोपोर के तुलीबल इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में पुलिस को मिले खास इनपुट के आधार पर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान शुरू किया गया था। 

पुलिस ने कहा, "तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त तलाशी दल जैसे ही आतंकवादियों की मौजूदगी वाली जगह पर गया, उन पर अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ शुरू हो गई।""मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और उनके शव मुठभेड़ स्थल से बरामद किए गए।

"इनकी पहचान शोपियां के टेंगवानी निवासी जाहिद अहमद चोपन और पुलवामा के वाशबग निवासी मोहम्मद यूनुस गुल के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा, "पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकवादी हाल ही में आतंकी गुट में शामिल हुए थे।

"मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल और चार मैगजीन समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने संयुक्त टीमों को बिना किसी क्षति के पेशेवर तरीके से आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए बधाई दी है।

 उन्होंने पुलवामा में पुलिस अधिकारी की हालिया हत्या में शामिल आतंकवादी का पता लगाने और उसे मार गिराने के लिए सुरक्षा कर्मियों की भी सराहना की।

 

Tags: Encounter , Gunfight , Pulwama , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD