Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

हम भ्रष्टाचार के जड़ पर हमला कर रहे, इसीलिए सभी पार्टियां हमारा विरोध कर रही : भगवंत मान

विरोधियों को हजम नहीं हो रहा, एक आम घर का मुंडा मुख्यमंत्री कैसे बन गया : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Barnala, Panthic Card
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 16 Jun 2022

विपक्ष द्वारा सरकार की लगातार आलोचना किए जाने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अब खुद पलटवार किया है। मुख्यमंत्री ने सभी विरोधी पार्टियों को एकसाथ घसीटा और जमकर हमला बोला। मान ने कहा कि हम भ्रष्टाचार के जड़ पर हमला कर रहे हैं, इसीलिए सारी विरोधी पार्टियां हमारा विरोध कर रही है। भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से विपक्षी नेता घबरा गए हैं। उन्हें अब जेल जाने का डर सता रहा है। 

अकाली दल द्वारा बंदी सिखों को मुद्दे को तूल देने पर मुख्यमंत्री मान ने अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल से सवाल करते हुए कहा कि अगर सिर्फ सांसद बन जाने से बंदी सिख रिहा हो जाते तो सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल दोनों पति-पत्नी सांसद हैं। फिर दोनों ने इतने सालों से बंदी सिखों को क्यों नहीं छुड़ाया? 

उन्होंने सवाल किया कि सुखबीर बादल यह बताए कि बंदियों को छुड़ाने का मामला संसद के किस नियम में यह लिखा हुआ है? दरअसल, अकाली और कांग्रेसी इस बात को यह हजम नहीं कर पा रहे हैं कि एक आम घर का आदमी मुख्यमंत्री कैसे बन गया।वीरवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरुर लोकसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। 

मुख्यमंत्री ने भदौड़ विधानसभा हलके के गांवों भदौड़, सहना, पखों कैचियां, उगोके, ढिलवां, तपा, ताजोके, पखो कलां, रुड़ेके कलां, धौला और बरनाला हल्के में हंडयाया, कचहरी चौक, बरनाला शहर, संधु पत्ती, संघेड़ा, करमगढ़, नंगल, झलूर, सेखा, फरवाही, राजगढ़, उप्पली और कट्टू में रोड शो किया और लोगों से आप उम्मीदवार को जिताने की अपील की। 

अपने उम्मीदवार की तारीफ करते हुए मान ने कहा कि गुरमेल सिंह मेरे ही तरह आम घर का नौजवान है। आम आदमी का दुख-दर्द अच्छे से समझता है। सांसद बनकर वह संगरुर के आमलोगों की आवाज लोकसभा में उठाएगा। मुख्यमंत्री ने सिमरनजीत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम प्यार की बात करते हैं। पंजाब की अमन-शांति और भाईचारा की बात करते हैं। 

हम पंजाब का पानी और किसानी बचाने की बात करते हैं। नौजवानों के लिए रोजगार की बात करते हैं और वे गोली-बंदूक और तलवार की बात करते हैं। बंदूक और तलवार से किसी भी समाज का भला नहीं होता। समाज का भला होता है सही सोच और सही प्रयास से। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को बने अभी मात्र तीन महीने हुए है। लेकिन इतने कम समय में हमने कई ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए जो रिवाईती पार्टियों की सरकारों ने पिछले 75 सालों में नहीं कर सकी। हमारा उद्देश्य पंजाब के लोगों को बेहतर सुविधा पहुंचाना और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देना है। इस दिशा में हम तेजी से काम कर रहे हैं। 

कई भ्रष्टाचारी नेताओं और मंत्रियों पर हमने कार्रवाई की है और कई बड़े-बड़े नेताओं के कारनामें की सूची तैयार कर रहे हैं। उनपर भी जल्द कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का एक-एक पैसा अब जनता पर खर्च हो रहा है। माफिया और भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है। पिछली सरकारों में जो नेताओं-माफिया का गठजोड़ था वह अब टूट चुका है। इसिलिए भ्रष्टाचारी नेता और माफिया हमारे खिलाफ इकट्ठे हो गए हैं और सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। लेकिन इन सब को हराकर हम पंजाब को फिर से खुशहाल, संपन्न और समृद्ध बनाएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Barnala , Panthic Card

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD