कश्मीर में जवानों का एक्शन: 2 आतंकवादी ढेर..गृहमंत्री अमित शाह का आदेश- गोली का जवाब गोली से दो

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

कश्मीर में जवानों का एक्शन: 2 आतंकवादी ढेर..गृहमंत्री अमित शाह का आदेश- गोली का जवाब गोली से दो

Encounter, Gunfight, Shopian, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Amit Shah, Shopian NEws
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शोपियां , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। इन आतंकियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सब तब हुआ जब कांजीलुर इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और इन आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इनमें से एक वही आतंकी था जिसने हाल ही में कुलगाम में एक बैंक में घुस कर बैंक मैनेजर की गोली मार कर हत्या कर दी थी।

IGP कश्मीर ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान शोपियां के जान मोहम्मद लोन के रूप में हुई है। वह हाल ही में कुलगाम जिले में दो जून को बैंक मैनेजर विजय कुमार की हत्या में शामिल था। दूसरी की शिनाख्त की जा रही है। कश्मीर जोन पुलिस ने भी ट्वीट करके बताया कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े दो आतंकवादी मारे गए। आगे की जानकारी जल्द दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बल संयुक्त रूप से यह ऑपरेशन चला रहे थे। आतंकियों का संबंध आतंकी संगठन से था। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी को भी मामूली चोटें आई हैं।

आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की 5 जून को जम्मू कश्मीर को लेकर हुई बैठक में कड़े रुख को देखते हुए सुरक्षा बल लगातार आतंकवादियों का सफाया कर रहे हैं। गृह मंत्रालय के आला अधिकारी के मुताबिक 3 जून से अब तक 14 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  ने गोली का जवाब गोली से देने को कहा है। इसके बाद सुरक्षाबलों के हौंसले बुलंद है और वो लगातार आतंकियों पर एक्शन ले रहे हैं।

बुधवार को हुई मुठभेड़ के बारे में बताते हुए कश्मीर रेंज के IG विजय कुमार ने जानकारी दी कि मंगलवार रात को शोपियां जिले के कांजीलुर में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF ने इलाके की घेराबंदी कर घर-घर तलाशी शुरू की। तलाशी अभियान के दौरान खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

कश्मीरी हिंदुओं को लगातार बना रहे थे निशाना- 

कश्मीर में पिछले साल 8 जून को सरपंच अजय पंडित की हत्या से टारगेट किलिंग का सिलसिला शुरू हुआ था। इसके बाद 5 अक्टूबर को श्रीनगर के केमिस्ट एमएल बिंद्रू की हत्या कर दहशत फैला दी गई। दो दिन के बाद ही यानी 7 अक्टूबर को आतंकियों ने एक स्कूल की प्रिंसिपल सतिंदर कौर और टीचर दीपक चंद की हत्या कर दी। मई में टारगेट किलिंग की 8 घटनाएं सामने आईं।

रजनी बाला की हत्या से पहले 12 मई को आतंकियों ने बड़गाम में दफ्तर में घुसकर राजस्व अधिकारी राहुल भट्ट की हत्या कर दी थी। वहीं इसके बाद आतंकी ने बैंक में घुसकर बैंक मैनेजर को मोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। कश्मीर में हो रही टारगेट किलिंग के बाद गृहमंत्री ने सभी आलाधिकारियों के साथ मीटिंग की और कश्मीर में गोलियों के जवाब गोलियों से देने के आदेश दिए।

 

Tags: Encounter , Gunfight , Shopian , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Amit Shah , Shopian NEws

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD