Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

स्वस्थ कार्यबल से बनेगा आत्मनिर्भर भारत : भूपेंद्र यादव

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री ने ईएसआईसी योग पखवाड़ा-7 से 21 जून का शुभारंभ किया

Bhupender Yadav, Minister for Labour & Employment and Environment, Forest and Climate Change, BJP, Bharatiya Janata Party, ESIC Yoga Fortnight, International Yoga Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

श्रम और रोजगार एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज ईएसआईसी अस्पताल, बसैदरपुर, नई दिल्ली में ‘ईएसआईसी योग पखवाड़ा’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह योग पखवाड़ा 21 जून 2022 को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के दिन समाप्त होगा। इस अवसर पर ईएसआईसी के सभी कार्यालयों और अस्पतालों को ऑनलाइन माध्यम से मुख्य कार्यक्रम-स्थल से जोड़ा गया है।

इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 का विषय ‘मानवता के लिए योग’ है। इस विषय के साथ, ईएसआईसी श्रमिकों के बीच योग को बढ़ावा देने के लिए ‘योग पखवाड़ा’ मना रहा है। इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ‘योग पखवाड़ा’ के दौरान ईएसआईसी अपने 160 ईएसआई अस्पतालों और 64 क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से औद्योगिक समूहों में श्रमिकों और उनके आश्रितों के लिए दैनिक योग शिविर का आयोजन करेगा।

योग पखवाड़े के दौरान 1000 से ज्यादा योग शिविरों के आयोजन की उम्मीद है। साथ ही, श्रमिकों के रिहायशी इलाकों/बस्तियों में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। सभी ईएसआईसी अस्पताल कम से कम दो आवासीय क्षेत्रों/कर्मचारियों की बस्ती में सफाई अभियान चलाएंगे। श्रमिकों के लिए ईएसआई अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर और रोग/निवारक देखभाल पर स्वास्थ्य वार्ता भी आयोजित की जाएगी।

श्री भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में चिकित्सा देखभाल के अलावा बीमारी की रोकथाम पर जोर दिया। उन्होंने आगे कहा कि बीमारियों की रोकथाम में योग बहुत कारगर है। सुबह नियमित रूप से योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ कार्यबल से ही स्वस्थ भारत का निर्माण होगा और स्वस्थ भारत से ही आत्मनिर्भर भारत का बनेगा होगा।

इस अवसर पर श्री मुखमीत एस भाटिया, महानिदेशक, ईएसआईसी, श्री आर.के. गुप्ता, संयुक्त सचिव, श्रम और रोजगार मंत्रालय, श्रीमती टी.एल. यादेन, वित्तीय आयुक्त श्री मनोज कुमार सिंह, मुख्य सतर्कता अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक एवं ईएसआईसी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ईएसआईसी में आयुष

चिकित्सा की प्राचीन और पारंपरिक पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए, देशभर में ईएसआई योजना के तहत अस्पतालों और औषधालयों में कुल 329 आयुष इकाइयां कार्यरत हैं, जहाँ आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध, होम्योपैथी पद्धति द्वारा बीमित श्रमिकों और उनके आश्रितों को उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

 

Tags: Bhupender Yadav , Minister for Labour & Employment and Environment , Forest and Climate Change , BJP , Bharatiya Janata Party , ESIC Yoga Fortnight , International Yoga Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD