मैं पाकिस्तानी बॉलरों को नहीं देखता.. बुमराह, शमी और भुवनेश्वर भाई ही मेरे हीरो हैं: उमरान मलिक

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैं पाकिस्तानी बॉलरों को नहीं देखता.. बुमराह, शमी और भुवनेश्वर भाई ही मेरे हीरो हैं: उमरान मलिक

Umran Malik, Sports News, Cricket, IND Vs SA, India Vs South Africa, Jammu & Kashmir, Fast Bowler, Fastest Bowler, Jasprit Bumrah, Mohammed Shami, Bhuvneshwar Kumar, Waqar Younis
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

IPL में आपनी तेज तर्रार गेंदबाजी से सबका दिल जीतने वाले उमरान मलिक ने एक बड़ा बयान दिया है। जिसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। उमरान ने साफ शब्दों में कहा है कि 'मैं वकार यूनुस को फॉलो नहीं करता। मेरे आदर्श बुमराह, शमी और भुवनेश्वर भाई हैं। मैं किसी भी पाकिस्तानी बॉलर को नहीं देखता। मैंने जो भी सीखा है भारत के महान गेंदबाजों से सीखा है। उमरान के इस बयान की चर्चा आज पूरे देश में हो रही है और उनके इस बयान को खूब सरहाया जा रहा है।

IPL 2022 में उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेले थे। उमरान ने इस सीजन की दूसरी सबसे तेज रफ्तार की गेंद फेंकी है। इस गेंद की रफ्तार 157 किमी/घंटा थी। हालांकि फाइनल तक उमरान ही सीजन के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले बॉलर थे लेकिन उनका ये रिकॉर्ड फाइनल मैच में टूट गया। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भारतीय टीम का अगला सितारा माना जा रहा है। इस IPL सीजन में उन्होंने लगातार 150 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। पूरी दुनिया के महान गेंदबाज उनके दिवाने हो गए हैं। उमरान  इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाजों में भी शामिल रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने उनकी तुलना पाकिस्तान के महान तेज गेंजबाज वकार यूनुस से की थी। अब उमरान मलिक ने इस तुलना पर अपनी बात रखी है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान उमरान ने कहा, 'मैं वकार यूनुस को फॉलो नहीं करता। मेरे आदर्श बुमराह, शमी और भुवनेश्वर भाई हैं। मैं यहां तक आने के लिए इन्हीं लोगों को फॉलो करता रहा हूं। टीम इंडिया में सिलेक्ट होने पर उमरान ने कहा- मैं अपने देश के लिए अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन करना चाहूंगा। मुझे इन पांच मैचों के लिए मौका मिला है। मेरा लक्ष्य यह है कि मैं यहां अच्छा प्रदर्शन करूं और अकेले दम पर ये मैच भारत के लिए जीतूं।

IPL में शानदार प्रदर्शन-

उमरान मलिक ने IPL के इस सीजन में 20.18 की शानदार गेंदबाजी औसत से 22 विकेट लिए थे। सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने अपनी गति से सबको हैरान कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद के हर मैच में वह 'फॉस्टेस्ट डिलिवरी ऑफ दी मैच' फेंकने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने ये मौका किसी दूसरे प्लेयर को नहीं दिया।

एक नेट बॉलर थे भारतीय टीम तक का सफर-

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उमरान प्रोफेश्नल क्रिकेटर नहीं थे। वो ज्यादातर टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते थे। जब उमरान 18 साल के थे तब वो जम्मू-कश्मीर की अंडर-19 टीम के सदस्य थे। इससे ठीक एक साल पहले उन्होंने लेदर बॉल से क्रिकेट खेलनी शुरू की थी। जम्मू-कश्मीर के लिए कूच विहार ट्रॉफी में खेलने का उन्हें मौका नहीं मिला था। ऐसे में नेट्स पर उनकी गेंदबाजी देखतर भारत के अंडर-19 टीम के सेलेक्टर्स भौचक्के रह गए थे। बॉलिंग स्पीड बहुत ज्यादा होने के कारण उनको टीम इंडिया का नेट बॉलर बना दिया था।

वो टीम के साथ हर जगह जाते थे और नेट्स में बॉलिंग करते थे। उमरान का काम केवल बल्लेबाजों को तेज गति की गेंद फेंकना होता था। कुछ समय ऐसे ही निकल गया। उमरान ने नेट्स में सभी को अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और जम्मू कश्मीर के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने लग गए। उनकी गेंदबाजी ने SRH हैदराबाद के कोच को प्रभावित किया और SRH ने उन्हें 4 करोड़ में रिटेन कर लिया। इसके बाद आज बाकि इतिहास है। उमरान की चमक पूरी दुनिया देख रही है।

 

Tags: Umran Malik , Sports News , Cricket , IND Vs SA , India Vs South Africa , Jammu & Kashmir , Fast Bowler , Fastest Bowler , Jasprit Bumrah , Mohammed Shami , Bhuvneshwar Kumar , Waqar Younis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD