Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने मोरिंडा में रेलवे अंडर ब्रिज़ का किया उद्घाटन

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरिंडा , 01 Jun 2022

लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ने आज चंडीगढ़-लुधियाना रोड़ (पुराना एनएच-95) पर सरहिन्द-नंगल डैम-अम्बाला रेल मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक डॉ. चरनजीत सिंह भी मौजूद थे। इस मौके पर जानकारी देते हुये श्री हरभजन सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों की तरफ से मौजूदा समय में लेवल क्रॉसिंग बंद होने के कारण काफ़ी समय बर्बाद हो जाता है, इसलिए अंडर ब्रिज़ आर.यू.बी.) के निर्माण और प्रयोग के लिए जबरदस्त माँग है।

 इससे वातावरण प्रदूषण में कमी आयेगी। इस पुल से शहर निवासियों और अन्य इलाकों से मोरिंडा आने जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर संबोधन करते हुये उन्होंने बताया कि यह प्रोजैक्ट रेलवे और पंजाब सरकार के दरमियान 50ः50 फीसद की लागत से सांझेदारी के आधार पर 22 करोड़ रुपए की लागत से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ब्रिज़ के वाया-डकट का काम पूरा हो गया है और सर्विस रोड़ का निर्माण मुकम्मल होने के नज़दीक है और जल्द ही पूरा होने की संभावना है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान पंजाब को पारदर्शी प्रणाली देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी मंत्री और विधायक पारदर्शी प्रणाली के अंतर्गत काम करेंगे जिससे लोगों को किसी किस्म की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी वायदा किया कि शहर मोरिंडा के सभी विकास कामों को पहल के आधार पर मुकम्मल किया ेजायेगा और विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। 

मोरिंडा के विधायक डॉ. चरनजीत सिंह ने कहा कि यह आर.यू.बी. हलके की लंबे समय से लटकती आ रही माँग थी और पिछली सरकारों के अनदेखे वाले रवैये के कारण आम लोगों को काफ़ी परेशानी झेलनी पड़ती थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए सख़्त कदम उठाए हैं और उन्होंने भरोसा दिया कि हमारी सरकार जल्द ही राज्य की पुरानी शान बहाल करेगी।

इस मौके पर डिप्टी कमिशनर रूपनगर डॉ. प्रीति यादव, लो निर्माण विभाग के चीफ़ इंजीनियर श्री अमरदीप सिंह, एस.ई. रमतेश सिंह बैंस, ऐक्सियन युवराज बिंद्रा, ऐक्सियन जसबीर सिंह जस्सी, एस.डी.एम. मोरिंडा स. जसबीर सिंह, एस.डी.ई.एस. मनजीत सिंह और लखविन्दर सिंह और अन्य सीनियर अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD