Friday, 24 May 2024

 

 

खास खबरें डीड राइटर और उसका सहायक 22,5000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार एक्टिंग चीफ़ जस्टिस द्वारा इंडियन लॉ रिपोर्ट्स के फ़ैसलों की आसानी से खोज के लिए ई-एच.सी.आर वैबसाईट का उद्घाटन आप का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा - मुख्यमंत्री भगवंत मान तीन करोड़ पंजाबियों की पसंद 82 संपत्तियों की खरीद में लगा सुधीर का काला धन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए किया प्रचार प्रवासियों के खिलाफ है कांग्रेस : संजय टंडन अग्निपथ योजना पर कांग्रेस का दोहरा मापदंड : संजय टंडन शहर के बीचों-बीच बाजारों में चले गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री मोदी की फतेह रैली का गवाह बने पटियाला के एक लाख से अधिक लोग पंजाब में बिजली को लेकर हाहाकार : विजय इंदर सिंगला आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजीव राही सहित सुपर्णा शर्मा व कई नेता भाजपा में शामिल पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आप, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस को बड़ा झटका! कई बड़े नेता आप में शामिल भगवंत मान जी, महिलाओं को एक हजार रुपये महीना कब मिलेगा? : गुरजीत सिंह औजला प्रधानमंत्री को लोगों को उनकी पार्टी के लिए मतदान के लिए डराने के बजाय यह बताना चाहिए कि वे देश को आगे कैसे लेकर जाएंगी : सुखबीर सिंह बादल लुधियाना पूर्वी में चुनाव अभियान के दौरान राजा वड़िंग ने बदलाव की वकालत की 'जुमलेबाजों' और उनकी 'जुमलेबाजी' से सावधान रहें : अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग श्री आनंदपुर साहिब की आवाज संसद में उठाऊंगा: डा. सुभाष शर्मा श्री आनंदपुर साहिब के बहुमुखी विकास के लिए डॉ. सुभाष शर्मा ने जारी किया संकल्प पत्र इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा और अंतर-संसदीय संघ द्वारा 10वें विश्व जल मंच पर संसदीय बैठक का आयोजन किया गया जीनगर समाज के लिए कलस्टर बनाकर रोजगार को देंगे बढ़ावा:एन.के.शर्मा मैं आज जो कुछ भी हूं वह सभी बरनाला निवासियों के सहयोग और समर्थन के कारण हूं: मीत हेयर

 

मुझे हरियाणा में स्कूलों को सुधारने का मौका दें : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 29 May 2022

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने होने वाले निकाय चुनावों के मद्देनजर रविवार को हरियाणा के लोगों से उन्हें राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने की अपील की। उन्होंने अपने पैतृक स्थान कुरुक्षेत्र में एक चुनावी सभा में कहा, "मुझे एक मौका दीजिए, मैं हरियाणा के सभी स्कूलों में सुधार करूंगा। दिल्ली के सरकारी स्कूलों की हालत इसका सबूत है। गरीब लोगों के बच्चे भी इंजीनियर और डॉक्टर बन सकते हैं।"उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को पिछले सात सालों में फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी।"दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब में आप सरकार के एक मंत्री को बर्खास्त किए जाने का जिक्र करते हुए कहा, "वह मंत्री भ्रष्ट थे। कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था। लेकिन हमने उन्हें बर्खास्त कर दिया और जेल भिजवा दिया। कोई और पार्टी अपने मंत्री के खिलाफ ऐसा सख्त कदम नहीं उठा सकती।"पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनावों में आप के शानदार प्रदर्शन के बाद हरियाणा में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा, "कुछ पत्रकार मुझसे कह रहे थे कि भाजपा खट्टर साहब को हटाने जा रही है और उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बना रही है। 

क्या आपने इसके बारे में सुना है? क्या खट्टर साहब भ्रष्ट हैं? क्या वह काम नहीं करते हैं? मैं भाजपा को चुनौती देना चाहता हूं। अगर उनमें हिम्मत है, तो वह खट्टर साहब के नेतृत्व में 2024 का चुनाव लड़े।"आप प्रमुख ने हरियाणा में अपनी जड़ों को याद करते हुए कहा, "मुझे यह सबसे ज्यादा पसंद है, जब लोग मुझे हरियाणा का लाल कहते हैं। हरियाणा मेरी जन्मभूमि है। जन्मभूमि एक मां की तरह होती है। एक इंसान मां और मातृभूमि का कर्ज सात जन्मों में भी नहीं चुका सकता।"उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे गुंडे बनें, उन्हें भाजपा में भेजना चाहिए। केजरीवाल ने कहा, "जो चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनें, वे हमारे साथ आएं। जो चाहते हैं कि वे दंगाई, गुंडे, दुष्कर्मी बनें, वे उनके (भाजपा) साथ जाएं। ऐसे सभी तत्व उस पार्टी में हैं।"उन्होंने कहा, "वे आपके बच्चों को कभी नौकरी नहीं देंगे, क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी के लिए बेरोजगार गुंडों की जरूरत है। वे आपके बच्चों को दंगा करना सिखाएंगे और हम आपके बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेजेंगे। उनमें और हम में यही फर्क है। "

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD