Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत

 

कोच कुमार संगकारा के प्रेरणादायक शब्दों ने मुझे प्रेरित किया : बटलर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Ahmedabad, Kumar Sangakkara, Jos Buttler, Rajasthan Royals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के करिश्माई बल्लेबाज जोस बटलर ने खुलासा किया कि आईपीएल 2022 सीजन के बीच में उनके ऊपर काफी दबाव था, लेकिन मुख्य कोच कुमार संगकारा के प्रेरणादायक शब्दों ने मुझे खुद के लिए एक रास्ता खोजने का मौका दिया। ओपनर बल्लेबाज बटलर की शतकीय पारी की बदौलत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को सात विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड के क्रिकेटर ने 177 की स्ट्राइक रेट से 60 गेंदों में नाबाद 106 रन की शानदार पारी खेली। राजस्थान अब रविवार को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।32 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने अब तक 16 मैचों में 824 रन बनाए, जिसमें चार शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। उनका लक्ष्य दूसरा आईपीएल खिताब हासिल करना है। टीम ने 2008 में दिवंगत शेन वार्न के नेतृत्व में खिताब हासिल किया था।आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब रॉयल्स ने फाइनल में प्रवेश किया है।बटलर को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने कहा कि संगकारा के प्रेरणादायक शब्दों ने उन्हें मैच में वापसी कराई।उन्होंने आगे बताया, "मैं बहुत कम उम्मीदों के साथ यहां आया था लेकिन टीम को पिछले मैचों में मिली जीत ने उन्हें फाइनल तक पहुंचाने में मदद की। मैं जब भी करीब पर उतरता था तो बस एक ही चीज दिमाग में रहती थी और वो है टीम के लिए रन बनाना।"बटलर ने दिवंगत वार्न को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज टीम के लिए 'प्रभावशाली व्यक्ति' रहे हैं।बटलर ने कहा, "टी20 क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में खेलने का मौका पाकर काफी उत्साहित हूं। शेन वार्न राजस्थान के लिए प्रभावशाली व्यक्ति रहे हैं। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Ahmedabad , Kumar Sangakkara , Jos Buttler , Rajasthan Royals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD