Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

फ्रेंच ओपन: साल का पहला ग्रैंड स्लैम मैच खेलकर खुश हैं नोवाक जोकोविच

Sports News, Tennis, Tennis Player, French Open, Novak Djokovic
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

वल्र्ड नंबर 1 नोवाक जोकोविच ने सोमवार को फ्रेंच ओपन 2022 का अपना पहला ग्रैंड स्लैम मैच खेला और कहा कि कोर्ट फिलिप-चैटियर में शत प्रतिशत दर्शकों के सामने खेलकर उन्हें बहुत अच्छा लगा। मौजूदा रोलैंड गैरोस पुरुष एकल चैंपियन जोकोविच को इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑस्ट्रेलिया से निर्वासित कर दिया गया था, क्योंकि उनकी कोविड-19 टीकाकरण स्थिति साफ नहीं हुई थी। उन्होंने सोमवार को एक ग्रैंड स्लैम मैच के लिए कोर्ट पर कदम रखा और जापान के योशिहितो निशिओका पर सीधे सेटों में जीत के साथ अपने रोलैंड गैरोस अभियान की शानदार शुरुआत की। जापानी खिलाड़ी पर दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी ने 6-3, 6-1, 6-0 से जीत दर्ज की। जोकोविच ने जीत के बाद कहा, "यहां वापस आकर खेलना अच्छा लगा। जाहिर है कि यह एक ग्रैंड स्लैम है, ऐतिहासिक रूप से ये चार टूर्नामेंट हमारे खेल में सबसे महत्वपूर्ण रहे हैं।"जोकोविच ने कहा कि प्रेरणा पाना मुश्किल नहीं था 

क्योंकि वह ग्रैंड स्लैम खेल रहे थे, हालांकि रात की परिस्थितियां दिन में अभ्यास करने के दौरान उनके अनुभव से थोड़ी अलग थीं। सर्बियाई खिलाड़ी ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता ने भी कोर्ट को पिछले साल से थोड़ा अलग पाया। उन्होंने कहा, "कोर्ट पर कम उछाल और गेंद भी धीमी आ रही है। निशिओका ने शुरुआत में मुझे चौंका दिया मुझे लगता है कि वह अच्छा खेल रहे थे और उनके सामने टिकना मुश्किल था। इसलिए, मुझे अच्छी सेवा करनी थी, जो मैंने महत्वपूर्ण क्षणों में किया, जिससे मुझे मदद मिली।"जोकोविच ने रोनाल्ड गैरोस में भी पिछले दो वर्षों से अलग माहौल पाया, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण भीड़ की क्षमता पर प्रतिबंध हटा दिया गया था। उन्होंने कहा, "जाहिर है कि पिछले कुछ वर्षों में कोरोना के कारण शत प्रतिशत दर्शकों को यहां आने की अनुमति नहीं थी। लेकिन इस साल पूरी क्षमता के साथ प्रशंसक आ रहे हैं, इसलिए निश्चित रूप से, माहौल अलग है आप वाइब्स को महसूस कर सकते हैं, इसलिए यहां खेलकर मजा आया।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , French Open , Novak Djokovic

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD