Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के दोषों के तहत विजय सिंगला को कैबिनेट से किया बाहर

पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की वचनबद्धता दोहराई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को अपने विभाग में एक प्रतिशत कमीशन मांगने के दोषों के तहत बरख़ास्त कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मेरी सरकार घूसख़ोरी को कतई बरदाश्त न करने की राह पर चलती रहेगी और किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे ऐसी अनियमितताओं की इजाज़त नहीं दी जा सकती।“ मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने डॉ. सिंगला को अपनी कैबिनेट में से बरख़ास्त कर दिया है और पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कह दिया है। 

उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ़ उनके ही ध्यान में था और वह इसको आसानी से दबा या टाल सकते थे परन्तु उन्होंने खटकड़ कलां की पवित्र धरती पर पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त करने का प्रण लिया था और इस दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने उनको पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए चुना था और हमारा यह फ़र्ज़ बनता है कि हर पंजाबी की इच्छाओं पर खरा उतरें। उन्होंने कहा कि चाहे देश को आज़ाद हुए को 75 साल हो चुके हैं परन्तु राज्य में ऐसी कोई मिसाल नहीं मिलती, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने साल 2015 में तब मिसाल कायम की, जब उन्होंने भ्रष्टाचार के दोषों के तहत अपने ख़ाद्य एवं सप्लाई मंत्री को बरख़ास्त किया था। 

भगवंत मान ने कहा कि हमारा संदेश बिल्कुल स्पष्ट है कि राज्य में भ्रष्ट कार्यवाहियों की इजाज़त नहीं दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनसे पहले मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को पनाह देते रहे और बाद में यह कहते रहे हैं कि उनको अपने मंत्रियों की तरफ से किये जा रहे भ्रष्टाचार के बारे पता था। भगवंत मान ने कहा कि अब पंजाब में ऐसी कार्यवाहियां बिल्कुल बरदाश्त नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंगला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और अब कानून अपना काम करेगा।

विरोधी पक्ष पर तनज़ कसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी भ्रष्टाचार संबंधी हमारी सरकार पर राजनैतिक निशाने साधेंगे परन्तु उन्होंने भ्रष्टाचार के खि़लाफ़ कदम उठाया है, जबकि विरोधी हमेशा भ्रष्ट नेताओं को बचाते और आगे बढ़ने में मदद करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का इरादा और नीयत साफ़ है कि भ्रष्ट कार्यवाहियों की इजाज़त नहीं दी जायेगी और जो भी भ्रष्टाचार में शामिल होगा, उसे गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD