Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हॉकी इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले मैचों के लिए टीम की घोषणा की

Sports News, Hockey, FIH Pro League, India Mens Hockey Team
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

हॉकी इंडिया ने गुरुवार को 20 सदस्यीय भारतीय हॉकी टीम का ऐलान किया, जो एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2021-22 सीजन के अंतिम चरण में मेजबान बेल्जियम और नीदरलैंड से भिड़ेगी। मौजूदा अंक तालिका में शीर्ष पर विराजमान भारत 11 और 12 जून को एंटवर्प में बेल्जियम से खेलेगा। इसके बाद, 18 और 19 जून को रॉटरडैम में नीदरलैंड के खिलाफ मैच होगा। टीम की कप्तानी अमित रोहिदास करेंगे और उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह होंगे। 20 सदस्यीय टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, श्रीजेश परट्ट रवींद्रन, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह शामिल हैं। 

मिडफील्ड में अनुभवी मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा हैं, जबकि फॉरवर्ड लाइन में गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक शामिल हैं। टीम के बारे में बोलते हुए मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा, "यह एफआईएच हॉकी प्रो लीग का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, जिसमें दुनिया की शीर्ष टीमों के खिलाफ उनके घरेलू मैदान पर मैच होते हैं। भारत में योजना घरेलू मैचों से हमारी गति को आगे बढ़ाने की है।"उन्होंने आगे कहा, "साई बेंगलुरु में हमारे राष्ट्रीय शिविर के दौरान हमारे पास लीग के लिए तैयारी करने का समय था और हम यूरोप में बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। टीम कमोबेश वैसी ही बनी हुई है कोई बड़ा बदलाव नहीं। उनमें से प्रत्येक को प्रो लीग खेलने का पूर्व अनुभव है और बेल्जियम और नीदरलैंड के खिलाफ मैचों में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।"मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्सल हॉटस्टार पर लाइव प्रसारित होंगे।

भारतीय हॉकी टीम:

गोलकीपर: सूरज करकेरा और श्रीजेश परट्ट रवींद्रन।

डिफेंडर: सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), वरुण कुमार, अमित रोहिदास (कप्तान), जुगराज सिंह और जरमनप्रीत सिंह।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह और नीलकांत शर्मा।

फॉरवर्ड : गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय और अभिषेक।

 

Tags: Sports News , Hockey , FIH Pro League , India Mens Hockey Team

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD