Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 27 को करेंगे पतलीकूहल मल्टी स्पैशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिये भूमि पूजन : गोविंद ठाकुर

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 27 मई को मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पतलीकूहल में प्रस्तावित मल्टी स्पैशियलिटी अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। हंस फांउण्डेशन द्वारा निर्मित किया जाने वाला यह अस्पताल जिला की स्वास्थ्य सेवाओं में मील का पत्थर साबित होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अस्पताल की विशेषता होगी कि इसमंे क्षेत्र के गरीब लोगों का उपचार विल्कुल निःशुल्क किया जाएगा। लोगों को बड़ी शल्य चिकित्सा अथवा गंभीर बीमारियों के उपचार के लिये जिला से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में सभी तरह के विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

उन्होंने इस अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि अस्पताल में उन सभी बीमारियों के उपचार की व्यवस्था होगी जिनके लिये लोगों को शिमला, चण्डीगढ़ व दिल्ली तक जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं का हव्ब बनकर उभरेगा। बिलासपुर में एम्स ने काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही एम्स में सभी प्रकार की विशेषज्ञ उपचार सेवाएं उपलब्ध हो जाएंगी। गोविंद ठाकुर ने आज पतलीकूहल में अस्पताल के भूमि पूजन के लिये मुख्यमंत्री के दौरे के संबंध में तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई। 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि व भाजपा के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मंत्री ने जनसभा स्थल का दौरा भी किया और हितधारकों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी। उन्होंने कहा कि पतलीकूहल में आज तक का सबसे बड़ा और शानदार समारोह होगा। मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिये विधानसभा क्षेत्र तथा कुल्लू से 10 हजार से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान मनाली विधनसभा क्षेत्र के तहत निर्मित विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। 

इसके अलावा, विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों व स्कूलों के अपग्रेड सहित अनेक घोषणाएं मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र के लिये करवाई जाएंगी। इनमें मुख्यतः प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नांगाबाग, बवेली तथा शिम व काईस के स्कूलों का स्तरोन्यन शामिल हैं। जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। गोविंद ठाकुर ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में बीते सवा चार सालों के दौरान अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री जब भी मनाली दौरे पर आए, क्षेत्र के लिये करोड़ों की परियोजनाओं की घोषणाएं की। सड़कों की बात हो, पुल हो, पेयजल योजनाएं या फिर स्वास्थ्य अथवा शिक्षण संस्थानों का निर्माण हो कोई ऐसा क्षेत्र नहीं जहां हमने विकास न किया हो। 

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के वामतट में 22 करोड़ की लागत के आठ बड़े पुलो का निर्माण किया गया। इनमें छः का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया है और दो पुलों का निर्माण जारी है। सड़कों का विस्तार किया गया जिससे स्थानीय लोगों के साथ सैलानियों को भी सुविधा मिली है।

गोविंद ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन परियोजनाओं को जुलाई माह का लक्ष्य लेकर पूरा करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी फील्ड में रहकर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। अब समय कार्यालय में बैठने का नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत से जलापूर्ति योजनाओं को जल्द पूरा किया जाना है ताकि जनता को इनका समयबद्ध लाभ प्राप्त हो।

गौसदनों के बेहतर संचालन पर बल देते हुए मंत्री ने कहा कि बंदरोल, बिहाल में वन भूमि के मुद्दे को सुलझाकर इनका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली के गौसदन की क्षमता को और बढ़ाया जाएगा। इसके लिये अतिरिक्त आश्रय का निर्माण करने के लिये उन्होंने कहा। गोविंद ठाकुर ने कहा कि जिला के गौसदन काफी अच्छे हैं और इनका संचालन भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से गौसदनों के प्रति संवेदनशील बनने की अपील करते हुए कहा कि गौवंश की रक्षा सभी नागरिकों की जिम्मेवारी है। एसडीएम मनाली डॉ. सुरेन्द्र ठाकुर, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, निदेशक पर्वतारोहण संस्थान रमन घरसंगी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास, जिला महामंत्री अखिलेश कपूर, राज्य महिला आयोग सदस्य मंजरी नेगी, भाजपा सचिव तरूण बिमल सहित अन्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।  

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD