Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा

 

केन विलियमसन ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम का बोनस हथियार बताया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान केन विलियमसन ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को अपनी टीम का बोनस हथियार बताया। हालांकि यह प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन में कई बार महंगे साबित हुए हैं। उमरान मलिक ने मुंबई के खिलाफ अपने तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने सीजन की सबसे तेज डिलीवरी 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई थी। उन्होंने एमआई के ओपनर ईशान किशन, डैनियल सैम्स और तिलक वर्मा को कैच आउट कराया। विलियमसन ने कहा कि मंगलवार को मुंबई के खिलाफ एसआरएच की तीन रन की जीत में उमरान का काफी योगदान रहा। उन्होंने आगे कहा कि, "मलिक की गेंदबाजी शानदार रही है। उन्होंने हर एक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है। साथ ही जिस तरह से वे गेंदबाजी करते हैं वो वाकई काबिले तारिफ रही है। उनकी गेंदबाजी से बल्लेबाज हमेशा दबाव में रहते हैं। 

वह हमारी टीम के लिए एक वास्तविक ताकत और बोनस हथियार हैं।"बल्लेबाज प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी भी क्रमश: 42 और 76 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे और विलियमसन ने कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास फ्रेंचाइजी के लिए भविष्य में बहुत अधिक अवसर हैं। उन्होंने कहा कि, "प्रियम शानदार बल्लेबाज हैं। उनके इस फॉर्म से उन्हें आगे के लिए अवसर मिल सकते हैं।"एसआरएच भले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हो, लेकिन उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी शानदार रही और मंगलवार को विलियमसन ने जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। 19वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार को गेंद देने के फैसले पर विलियमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें गेंद थमाना टीम के लिए फायदेमंद रहा है। उन्होंने इस ओवर में एक भी रन नहीं दिया और साथ ही एक विकेट भी झटका। हमारी डेथ बॉलिंग हमारी असली ताकत रही है।" विलियमसन ने कहा कि, "हमने जीत की राह तलाशी, जिसमें हम कामयाब रहे। हमारे पास पिछले कुछ मैच थे, जहां हम गति तलाशने में कामयाब नहीं रहे, जिस वजह से हमने मैच गंवाए।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Kane Williamson , Umran Malik

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD