Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब सरकार प्रदेश में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा की उपस्थिति में डा. लखबीर सिंह ने सिविल सर्जन के तौर पर संभाला पद्भार

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा की उपस्थिति में डा. लखबीर सिंह ने आज बतौर सिविल सर्जन होशियारपुर का पद्भार संभाल लिया है। डा. लखबीर सिंह जिला स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर तैनात है और स्वास्थ्य विभाग पंजाब की ओर से उन्हें सिविल सर्जन होशियारपुर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने उनकी नियुक्ति पर खुशी प्रकट कर मुख्य मंत्री पंजाब व स्वास्थ्य मंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि डा. लखबीर सिंह जैसे कर्मठ व ईमानदार  अधिकारी की नियुक्ति से स्वास्थ्य विभाग पहले से भी अधिक ऊर्जा के साथ जनता को  और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैय करवाएगा। 

उन्होंने कहा कि डा. लखबीर ने एस.एम.ओ व जिला स्वास्थ्य अधिकारी रहते हुए जिले में जनहित में शानदार सेवाएं दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ईमानदार व मेहनती प्रवृति के अधिकारी डा. लखबीर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं में ऊंचा दर्जा दिलवाएंगे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोविड-19 के बुरे समय के दौरान डा. लखबीर सिंह ने अनथक जो सेवाएं दी है, उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य है कि हर जरुरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे, जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग में काफी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनहित के कार्य में कभी पीछे नहीं रहेगी और लोगों तक हर जरुरी सुविधाएं पहुंचाएगी। 

इस दौरान नवनियुक्त सिविल सर्जन डा. लखबीर सिंह ने अपनी नियुक्ति पर मुख्य मंत्री पंजाब, स्वास्थ्य मंत्री व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा का आभार जताया व विश्वास दिलाया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और हर जरुरतमंद को सरकारी अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में निर्विघ्न बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। इस मौके पर जिला परिवार कल्याण अधिकारी डा. सुनील अहीर, एस.एम.ओ. डा. स्वाति, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, एस.एम.ओ. डा. सुनील भगत, जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD