Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

रामगढ़िया गर्ल्ज़ कॉलेज में महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया जी के 299वें जन्म दिवस को समर्पित वार्षिक दीक्षांत समारोह

Kultar Singh Sandhwan, Saravjit Kaur Manuke, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

रामगढ़िया गर्ल्ज़ कॉलेज मिल्लर गंज, लुधियाना में परीक्षा उत्तीर्ण कर चुकी छात्राओं  का दीक्षांत समारोह करवाया गया। इस अवसर स.कुलतार सिंह संधवा स्पीकर पंजाब विधान सभा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। इस मौके पर स मनविंदर सिंह गिआसपुरा (एम एल ए पायल) तथा सरदारनी सर्वजीत कौर मानुके एम.एल.ए जगराओं बतौर विशेष मेहमान  पहुंचे । कॉलेज परिवार के लिए यह बड़ी गर्व की बात है कि सर्वजीत कौर मानुके जी ने भी रामगढ़िया गर्ल्स कॉलेज से शिक्षा ग्रहण की थी। कॉलेज की भूतपूर्व  प्रिंसिपल डॉ.नरिंदर कौर संधू भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।साथ ही कॉलेज में अपनी सेवाएं दे चुकी सेवानिर्वत अध्यापिकाएं प्रो.मंजीत कौर सेठी,प्रो जसबीर कौर पुन्नी तथा डॉ स्वर्ण गरेवाल भी उपस्थित हुए | 

रामगढ़िया ऐजुकेश्नल कौंसिल के प्रधान स. रणजोध सिंह, सचिव स.गुरचरण सिंह लोट्टे तथा कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसीपल डॉ. राजेश्वरपाल कौर ने सम्मानित मेहमानों का गर्म-जोशी से स्वागत किया| इस अवसर पर रामगढ़िया एज्यूकेशनल काउन्सिल की अलग अलग शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपल भी उपस्थित हुए।समारोह का प्रारम्भ एम.ए. संगीत-गायन की छात्राओं द्वारा “देहि शिवा बर मोहि इहै” शब्द के गायन से किया गया| तदोपरांत मुख्य अतिथि दृारा ग्रेजुएट एवं पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर की लगभग 940  छात्राओं को डिग्रियां दी गईं| शिक्षा,खेल तथा अन्य गतिविधियों में बढिया कारगुज़ारी दिखाने वाली छात्राओं को रोल आफ़ आनर से सम्मानित किया गया| 

मुख्य अतिथि स. कुलतार सिंह ने डिग्रियां प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि," उन्होंने जो ज्ञान इस कालेज से अर्जित किया है उसे अपने देश एवं मानवता की भलाई के लिए प्रयोग करें| " इस अवसर पर सरदारनी सर्वजीत कौर मानुके जी ने भी सबको बधाई देते हुए अपने कॉलेज के यादों को ताजा करते हुए कहा कि," आज मैं इन सभी शिक्षित नारियों में पंजाब का सुनहरा भविष्य देख रही हूं। मैं आशा करती हूं कि ये सभी छात्राएं कल को अपने अपने जीवन में खूब नाम कमाए और एक सफल समाज का निर्माण करने में हमारी सहायता करें, क्योंकि एक पढ़ी-लिखी लड़की ही एक अच्छे परिवार का निर्माण कर सकती है और एक अच्छा परिवार ही समाज,प्रदेश और देश को बदल सकता है।" 

कॉलेज कार्यवाहक प्रिंसीपल डॉ. राजेश्वरपाल कौर ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और कालेज की प्राप्तियों पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि ,"कॉलेज  ने सदैव नैतिक मूल्यों  से भरपूर शिक्षा पर बल दिया है जिसके साथ शैक्षणिक बुलंदियां भी जुड़ी हुई हैं|  उन्होंने और आगे कहा कि छात्राओं को अपने भविष्य के कार्यों से कॉलेज का नाम रौशन करना चाहिए|" रामगढ़िया एजुकेशनल कौंसिल के प्रधान स. रणजोध सिंह ने छात्राओं की शानदार प्राप्तियों की प्रशंसा की और कहा कि इन्होने अपनी सख्त मेहनत, दृढ़ लग्न तथा जनून से ज़िन्दगी के इन ऊंचे शिखरों को छुआ है | 

इस अवसर पर डॉ.निर्मल जौड़ा, स. गुरभजन गिल, प्रिंसिपल डॉ सुमन लता,प्रिंसिपल मनजिंदर कौर, प्रिंसिपल डॉ.किरणदीप कौर,श्री सतीश शर्मा, पंजाब यूनीवर्सिटी सेनेट मैंबर डॉ मुकेश अरोड़ा  ने भी अवसर की शोभा को बढ़ाया| कॉलेज परिवार की तरफ़ से डॉ निर्मल जौड़ा (डॉयरेक्टर यूथ वेल्फेयर विभाग, पंजाब यूनीवर्सिटी चंडीगढ़) से सेवानिवृत्त होने पर खासतौर से उनकी शानदार सेवाओं के लिए सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स हरभुपिंदर सिंह धरोड़ को सम्मनित किया गया।सचिव स.गुरचरण सिंह लोट्टे ने आये हुए मेहमानों का धन्यवाद किया | मंच संचालन प्रो.जसपाल कौर द्वारा किया गया |

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , Saravjit Kaur Manuke , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD