13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, घर नहीं.. पहले लीलावती अस्पताल ले जाया गया

Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

13वें दिन जेल से रिहा हुईं नवनीत राणा, घर नहीं.. पहले लीलावती अस्पताल ले जाया गया

Navneet Rana, Lok Sabha Member, Hanuman Chalisa Row, Navneet Rana Bail
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

बुधवार को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज यानी गुरुवार को नवनीत राणा को जेल से भी रिहाई मिल गई है। वे पिछले 11 दिनों से जेल में बंद थी।  हनुमान चालीसा मामले में गिरफ्तारी के बाद नवनीत राणा  और रवि राणा को मुंबई सेशंस कोर्ट ने बुधवार को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने कुछ शर्तों के बाद दोनों को जमानत दी थी। कोर्ट ने कहा था क‍ि राणा दंपति मीडिया से दूर रहेंगे और बिलकुल भी बात नहीं करेंगे। भविष्य में ऐसा कोई अपराध नहीं करेंगे। नवनीत राणा भायखला जेल में पिछले 11 दिनों से बंद थीं और आज 12वें दिन उन्हें तबीयत खराब होने की वजह से समय से पहले रिहाई दी गई है। दरअसल नियमों के मुताबिक शाम पांच बजे उनकी रिहाई होनी थी।

  वहीं नवनीत राणा के पति की रिहाई भी तलोजा जेल से पांच बजे तक हो सकती है। नवनीत राणा की रिहाई के साथ उन्हें CRPF के साथ ही मुंबई पुलिस की सुरक्षा दी गई है। रिहाई होने के बाद वे लीलावती अस्पताल के लिए निकली। जहां उनका चेकअप किया जाएगा इसके बाद वे या तो अस्पताल में भर्ती हो सकती है और अगर उनका स्वास्थ्य सही रहा तो वे घर जाएंगी।आपकी जानकारी के बता दें कि नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। वहीं उनके पति रवि राणा विधायक हैं। हनुमान चालीसा मामले में गिरफ्तारी के बाद नवनीत राणा की भायखला जेल में तबीयत बिगड़ गई है। मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें लाया जा गया। नवनीत राणा ने तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गर्दन में स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत है। पूरे 11 दिन बाद राणा दंपति को कोर्ट से जमानत मिली है। 12 रातें उन्हें जेल में गुजारनी पड़ी।जेल से रिहाई के लिए 8 साल की बेटी ने किया था हनुमान चालिसा का पाठ- नवनीत राणा की बेटी आरोही राणा ने मां-बाप की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया था। आरेही ने कहा था- मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं  भगवान से  प्रार्थना कर रही हूं। 

23 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Navneet Rana , Lok Sabha Member , Hanuman Chalisa Row , Navneet Rana Bail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD