Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला स्मार्ट सिटी की वेबसाइट का शुभारम्भ किया

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज यहां शिमला स्मार्ट सिटी की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारम्भ किया।इस अवसर पर सुरेश भारद्वाज ने कहा कि वेबसाइट https://shimlasmartcity.com/  के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इस वेबसाइट में पानी के बिल का गणक, भवन योजना अनुमोदन, पानी के बिल, गारबेज बिल अदायगी, पट्टा किराया भुगतान, सम्पत्ति कर अदायगी, बिजली के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन, सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन और कैनोपी के लिए अनुमति सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी। 

शहरी विकास मंत्री ने कहा कि वेबसाइट के माध्यम से शिमला स्मार्ट सिटी द्वारा विभिन्न घटकों के तहत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध होगी। उन्होंने शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रयासों की सराहना करते हुए विभिन्न कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और सेवाओं के एकीकरण करने के निर्देश दिए। शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबन्ध निदेशक मनमोहन शर्मा, नगर निगम शिमला के अतिरिक्त आयुक्त व शिमला स्मार्ट सिटी लिमिटेड के महा-प्रबन्धक अजीत भारद्वाज, महा-प्रबन्धक तकनीकी ब्रह्म प्रकाश और आईटी प्रबन्धक प्रेम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD