Monday, 27 May 2024

 

 

खास खबरें भारत आगे बढ़ रहा है और पंजाब पीछे जा रहा है: सुभाष शर्मा केंद्र के सहयोग से घग्गर की समस्या का जल्द होगा स्थाई समाधानः परनीत कौर हम आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ रहे हैं : भगवंत मान जब तक केजरीवाल ज़िंदा है किसी में हिम्मत नहीं की आपका आरक्षण ख़त्म कर सके : अरविंद केजरीवाल क्यों आज मुद्दों पर बात नहीं कर रही बीजेपी : सुप्रिया श्रीनाटे कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला मोदी भ्रष्टाचार के केंद्र बिंदु, संविधान खत्म करने का ना देखें सपना : राहुल गांधी पीएम मोदी ने 22 लोगों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ किया : राहुल गांधी वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है भाजपा : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भाजपा वाले नकली गोरक्षक, हम कर रहे गोसंरक्षण : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा

 

सीएम प्रमोद सावंत पीएम मोदी से मिले, गोवा के विकास के लिए मार्गदर्शन मांगा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Goa Chief Minister Pramod Sawant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Apr 2022

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और साथ ही गोवा के विकास के लिए उनका मार्गदर्शन मांगा। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए सावंत ने ट्वीट किया, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी से आज नई दिल्ली में मुलाकात हुई। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और गोवा के विकास के लिए पीएम से मार्गदर्शन मांगा।" वहीं, प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ट्वीट किया, "गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।" 

सावंत की राष्ट्रीय राजधानी की यह दूसरी यात्रा है और दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ पहली मुलाकात है। हाल ही में गोवा विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा ने 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा की 20 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। सावंत ने तटीय राज्य में पार्टी को लगातार तीसरी जीत दिलाई है। मार्च 2019 में मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उन्हें पहली बार गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया था।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Goa Chief Minister Pramod Sawant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD