Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'लॉक अप' से बाहर आने पर जीशान खान ने दी सफाई

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Zeeshan Khan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Apr 2022

Last updated on: Apr 20, 2022, 00:00 IST

कुमकुम भाग्य' के एक्टर जीशान खान हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप' से आजमा फलाह के साथ हुई हिंसात्मक लड़ाई के बाद बाहर हो गए हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में बात की। जीशान कहते हैं, जो आरोप मुझ पर लगाया गया है कि एक पुरुष होने के नाते मैंने एक महिला को धक्का दिया है, मैं मानता हूं कि मैंने गलत किया। मैं अपना बचाव भी नहीं कर रहा हूं। यह मेरे लिए एक वीक मूमेंट था और मैंने अपना आपा खो दिया । पिछले एपिसोड में आजमा और जीशान की लड़ाई को दिखाया गया। आजमा ने जीशान की गर्लफ्रेंड और उनकी मां को लेकर कमेंट किया। जीशान मानते हैं कि उनका व्यवहार गलत था लेकिन उन्हें लगता है कि जिस तरह से आजमा ने रिएक्ट और कमेंट किया, वह ठीक नहीं था।

जीशान आगे कहते है, मुझे समझ में नहीं आता कि एक पुरुष के रूप में मुझे क्या करना चाहिए। मैंने भी पहले इग्नोर किया, लेकिन जब मेरे लाइफ की दो सबसे जरूरी इंसान पर बात आई, तो मैं आपा खो बैठा। मैं भी एक इंसान हूं, मुझसे हर समय परफेक्ट होने की उम्मीद नहीं की जा सकती। एक्टर ने आगे कहा, अगर मेरी जगह कोई और होता तो वह भी यही करता, जो मैंने किया। उन्होंने आगे कहा, एक महिला के लिए अन्य महिलाओं के बारे में गंदी और अपमानजनक बातें कहना ठीक है, लेकिन एक पुरुष के रूप में मुझे इसके लिए खड़ा नहीं होना चाहिए। मुझे समझ में नहीं आता कि यह मुझ पर इस तरह से क्यों डाला जा रहा है। मैं भी महिलाओं के लिए खड़ा हुआ हूं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Zeeshan Khan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD