Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

‘‘हरियाणा के चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य’’ : अनिल विज

‘‘जो मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना कर दिया जाएगा’’-अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Apr 2022

Last updated on: Apr 18, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज कहा कि कोरोना के बढते मामलों को देखते हुए एनसीआर से लगते हरियाणा के चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर कर दिया हैं और जो मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना कर दिया जाएगा। श्री विज आज यहां मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना के 238 मामलों में से 198 मामले गुरूग्राम के हैं और लगभग 22 मामले फरीदाबाद के हैं बाकी हरियाणा में आधे से ज्यादा जिलों में कोरोना के शुन्य मामले हैं। वहां कोई कोरोना के मामले नहीं बढ रहे हैं।श्री विज ने कहा कि उनके द्वारा गुरूग्राम में टीम को कोरोना के बढते मामलों के अध्ययन के लिए टीम को भेजा गया था कि गुरूग्राम में मामले क्यों बढ रहे हैं और इस अध्ययन की रिपोर्ट आनी बाकी है। 

लेकिन फिलहाल एतिहात के तौर पर दिल्ली से सटे चार जिलों गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत व झज्जर में फेस मास्क लगाना अनिवार्य कर कर दिया हैं और जो मास्क नहीं लगाएगा उसको जुर्माना कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम के किन-किन क्षेत्रों से कोरोना के मामले आ रहे हैं और किस-किस बस्ती से आ रहे हैं इसके लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया हैं। इसके अलावा, कोरोना के वेरियंट को जानने के लिए सैम्पल रोहतक भिजवाएं गए हैं,  उसके अनुसार ही आगामी तैयारियां की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘‘हम पूरी तरह से तैयार हैं हमारा स्टाफ तैयार हैं, हमारे उपकरण पूरे हैं, बेडस पूरे हैं, आक्सीजन पूरी हैं’, लेकिन  लोगों को स्वयं की इच्छा से अभी एतिहात बरतनी चाहिए, लोगों को खुद मास्क डालने चाहिए और हाथ सैनिटाइजर या साबुन से समय-समय पर धोते रहना चाहिए’’।

‘‘‘मैं खुद हर जिलें, हर एसपी से उनकी  रोजाना  रिपोर्ट लेता हूं’’-विज

कानून व्यवस्था के संबंध में पूछे प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कि ‘‘विधायक कुलदीप बिश्नाई को दो करोड़ रूपए देने की धमकी दी गई थी, हमने सख्त कार्यवाही की और दो दिन में अपराधियों को पकड लिया और हमारा पुलिस प्रशासन सतर्क हैं’’। उन्होंने कहा कि ‘‘‘मैं खुद हर जिलें, हर एसपी से उनकी  रोजाना   रिपोर्ट लेता हूं कितने केस उन्होंने पकडे और कितनी ड्रग्स पकडी, हथियार पकडें, जुआ खेलने वाले पकडे, हर एसपी की रोजाना रिपोर्ट आती हैं’’।

‘‘एफडीए पूरी तरह से सतर्क हैं’’-विज

इसी प्रकार, दवाईयों व खादय सामग्री में की जा उल्लंघनाओं के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘‘एफडीए पूरी तरह से सतर्क हैं और पिछले एक महीने से कोई दिन खाली नहीं जा रहा है जिस दिन विभाग कार्यवाही नहीं कर रहा है’’।

‘‘चण्डीगढ का मुदा एसवाईएल के साथ जुडा हुआ है’’-विज

एसवाईएल पर कन्टैप्ट फाइल करने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘वो हमारा अधिकार हैं, हमर कर सकते हैं वो हम करने जा रहे हैं बाकी पंजाब में नई-नई सरकार बनी हैं, बनते ही इन्होंने चण्डीगढ की मांग की हैं, इनको समझ होनी चाहिए कि चण्डीगढ का मुदा एसवाईएल के साथ जुडा हुआ है’’। श्री विज ने कहा कि ‘‘अगर वो चण्डीगढ लेना चाहते हैं तो एसवाईएल को बनाना शुरू कर दें, हिदी भाषी क्षेत्र हमें स्थानांरित कर दें तो कोर्ट में जाने से सब बच जाएंगे’’।

‘‘जहां-जहां पर ये फ्री बिज बांटी जा रही है वो-वो प्रदेश व देश खोखले होते जा रहे हैं’’-विज

पंजाब में 300 यूनिट मुक्त बिजली के ऐलान के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘ंमैं कोई भविष्य वक्ता तो नहीं हूं, जो मैं सारे संसार में देशां को देखता हूं और इकोनोनिक स्थिति को देखता हूं, तो पंजाब का हाल वही होने वाला है, जो श्रीलंका का हो रहा है, जहां- जहां पर ये फ्री बिज बांटी जा रही है वो-वो प्रदेश व देश खोखले होते जा रहे हैं वो अपने लोगों को रोटी भी नहीं खिला पा रहे हैं।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD