Punjab Government in Big Debt:- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को पिछली सरकारों पर राज्य को कर्ज में धकेलने का आरोप लगाया और कहा कि AAP सरकार इस बात की जांच करेगी कि पैसे का इस्तेमाल कहां हुआ और इसकी वसूली की जाएगी. पार्टी की राज्य इकाई की ओर से पंजाबी में एक ट्वीट में पार्टी प्रमुख के हवाले से कहा गया, 'पिछली सरकारों ने पंजाब पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज में डाल दिया है। लेकिन यहां सवाल ये उठाया है की इसका इस्तेमाल कहां हुआ? हम पूरी जांच करेंगे और वसूली करेंगे, क्योंकि यह आम जनता का पैसा है।
भगवंत मान ने कहा, "सब कहते हैं कि पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्जा है। कैसे गारंटी पूरी करेंगे। पिछले कई सालों से न तो पंजाब में कोई अस्पताल बना और न ही कोई सरकारी स्कूल-कॉलेज। कोई नई सरकारी यूनिवर्सिटी भी नहीं बनी। जो पहले की बनी हैं, वह भी घाटे में चल रही हैं। सड़कें भी प्राइवेट कंपनियों ने बनाई हैं। फिर कर्जा कहां गया?"आपको बता दें की इससे पहले AAP सरकार ने ये मुद्दा उठाया था फरवरी में पंजाब विधान सभा चुनाव से पहले ही 'आप' नेताओं ने राज्य को कर्ज में धकेलने के लिए पूर्व की राज्य की सरकारों पर निशाना साधा था।