Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh,Seraj Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सराज विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और उन्हंे समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों में वन स्वीकृतियों से सम्बन्धित प्रक्रियाएं निर्धारित अवधि के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में 31 मार्च, 2022 तक 1094.626 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य पूरा  कर लिया गया है। इसमें से 449 किलोमीटर सड़कों की टारिंग की गई है।उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र की 78 पंचायतों में से 76 पंचायतों में सड़क सुविधा प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त कुल 274 गांवों में 214 गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि सी.आर.एफ. के तहत सराज विधानसभा क्षेत्र में 237.35 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं तथा सात परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्षेत्र में 101.42 करोड़ रुपये की लागत से 13 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है।उन्होंने बताया कि सराज विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के तहत 8 परियोजनाओं के लिए 76.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं जिनका कार्य प्रगति पर है। 

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्र में शिक्षा विभाग के 34, स्वास्थ्य विभाग के 12, तकनीकी शिक्षा व पशु पालन विभाग की तीन-तीन, पर्यटन विभाग के दो कार्यो सहित 67 कार्य किए जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य शीघ्र ही पूरा कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में निर्माणाधीन 10 प्रमुख पुलों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग द्वारा 262.03 करोड़ रुपये की 24 प्रमुख परियोजनाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिनमें से 12 का कार्य पूर्ण हो चुका है। हर घर नल से जल योजना के तहत 44 ग्राम पंचायतों और 275 गांवों को पूर्णतः कवर कर लिया गया है।पर्यटन विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत विभिन्न परियोजनाओं और बगुलामुखी में रोपवे का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

उन्होंने पर्यटन विभाग व वन विभाग को आपसी समन्वय से विभिन्न योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के भी निर्देश दिए।बैठक में विभिन्न संस्थानों में रिक्त पदों को भरने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बालीचौकी, गाड़ागुशैणी व थुनाग, वन विश्राम गृह बालीचौकी, रैणगलू, केलोधार व पंजैण, लोक भवन के निर्माण, नई पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण, 33 केवी सब स्टेशन व बस अड्डों के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा भी की गई।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने शिकारी देवी मंदिर समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा यहां नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत ट्रैकिंग मार्ग, सीढ़ियां व रेलिंग इत्यादि कार्यों पर लगभग 70 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिकारी देवी मंदिर परिसर से सम्बन्धित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।बैठक में मुख्य सचिव राम सुभग सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी.धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा, सचिव और विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Seraj Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD