Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जिन्ना के जिन्न को लेकर गिरिराज सिंह ने साधा निशाना तो सत्यपाल सिंह ने योजनाओं के फायदे का किया जिक्र

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister Giriraj Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी के बयान को लेकर देश में राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे जिन्ना की सोच से प्रेरित बताया तो वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बागपत से लोकसभा सांसद सत्यपाल सिंह ने दावा किया कि भाजपा सरकार की योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुसलमानों को ही मिल रहा है। जबकि दिल्ली से भाजपा लोकसभा सांसद प्रवेश वर्मा ने बयान देने वाले वाले को पाकिस्तान जाने की सलाह दे डाली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शायद दुनिया मे भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां हालात खराब होने की बात कहने के बावजूद लोग प्रधानमंत्री की आलोचना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब इनके लिए हालात खराब है तब ये मठ मंदिरों में घुस कर मारने की तैयारी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये वही लोग कह रहे हैं जिनके दिमाग मे जिन्ना का जिन्न बैठ गया है।

 पूर्व केंद्रीय मंत्री और बागपत से लोकसभा सांसद सत्यपाल सिंह ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के बयान को गलत, दुर्भाग्यपूर्ण और बहकाने वाला बयान बताते हुए तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय खासकर मुसलमानों को जितना अधिकार मिला हुआ है उतना बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को भी नहीं है। सत्यपाल सिंह ने भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा लाभ मुसलमानों को मिलने का दावा करते हुए कहा कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र बागपत जिले में मुसलमानों की आबादी 23 प्रतिशत है लेकिन 48 प्रतिशत मुसलमानों ने योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि साल दर साल अल्पसंख्यक मंत्रालय का बजट बढ़ता जा रहा है और इसका 90 प्रतिशत हिस्सा भी मुस्लिमों पर ही खर्च हो रहा है। आपको बता दें कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने यह बयान दिया था कि भारत का मुसलमान 1857 और 1947 से भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister Giriraj Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD