Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री ने नारी तू नारायणी कार्यक्रम में प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया

सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्णः जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Nari Tu Narayani, Nari Tu Narayani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

प्रदेश के एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र द्वारा आज शिमला में आयोजित ‘नारी तू नारायणी’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना सशक्त समाज की कल्पना नहीं की जा सकती।मुख्यमंत्री ने समाचार पत्र के प्रयासांे की सराहना करते हुए कहा कि प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित करना वास्तव में एक सराहनीय कार्य है और इससे प्रदेश की अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र ने पत्रकारिता क्षेत्र के उच्च मानकों और नैतिकता को कायम रखने के साथ-साथ उन लोगों को भी प्रोत्साहित किया है, जो सामान्य कार्यों को असाधारण तरीके से करते हुए समाज को राह दिखा रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की सहारा योजना गम्भीर रूप से बीमार मरीजों के परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस योजना को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य ऐसे मरीजों व उनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करने में सराहनीय कार्य कर रहे हैं।जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत महिला उद्यमियों को उद्यम स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए 35 प्रतिशत उपदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों को उनकी शादी के समय 31 हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सभी प्रतिभाशाली महिलाएं अन्य महिलाओं को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक हिमाचल-द पावर हाउस का भी विमोचन किया।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर कांगड़ा की पवना देवी, शिमला की मेजर प्रिया झिंगन, मण्डी के सिराज की कीर्ति, हमीरपुर की निशा देवी, बिलासपुर की मुस्कान, धर्मशाला की सरोज, शिमला के सुन्नी की सुनीता शर्मा, भारतीय पुलिस सेवा की अंजुम आरा, कांगड़ा के फतेहपुर की रंजना देवी, शिमला के कोटखाई की निशा शर्मा, शिमला की बिमला, चम्बा के भंजराडू की कृष्णा महाजन, मण्डी की सोमा पखरैल, हिमाचल प्रशासनिक सेवा की नीरज चांदला, शिमला के रौणी की शीला शर्मा, हमीरपुर की निधि डोगरा, कश्मीर की डॉ. शैली फोतेदार, सोलन के अर्की की रमा शर्मा, शिमला की सुविधा, किन्नौर की मीनाक्षी नेगी, मण्डी की निर्मला देवी, सिरमौर की रूपेंद्र कौर, नाहन की ज़ीनत खान, शिमला की राजवन्त कौर, शिमला के रोहडू की दिपाला चौहान, किन्नौर के डबलिंग की रीनू नेगी, कांगड़ा के देहरा की सन्तोष कुमारी, ऊना के हरोली की सविता रानी, कांगड़ा के जयसिंहपुर की नेहा वर्मा, हमीरपुर के दडूही की ऊषा, सुजानपुर की निशा कुमारी तथा सोलन की दिल कुमारी थापा को नारी तू नारायणी अवार्ड से सम्मानित किया।समाचार पत्र के मुख्य सम्पादक हेमन्त कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बताया कि दैनिक समाचार पत्र ने अपने प्रकाशन के शानदार 10 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र ने निर्भिकता और निष्पक्षता से अपना कार्य करते हुए सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण में अग्रणी भूमिका निभा रही महिलाओं को समर्पित है।समाचार पत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह पन्नू ने इस अवसर पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।मीडिया समूह के अध्यक्ष के.डी. श्रीधर, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की वरिष्ठतम सदस्य डॉ. रचना गुप्ता, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन, पुलिस अधीक्षक रमेश छाजटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के महाप्रबन्धक पंकज डडवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Nari Tu Narayani , Nari Tu Narayani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD