Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

मायावती सेना में भर्ती पर बोली, सरकार सारे पहलुओं पर दे ध्यान

Mayawati, Lucknow, Uttar Pradesh, BSP, Bahujan Samaj Party, BSP Supremo Mayawati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में उन्होंने सोमवार को सेना भर्ती पर लगी रोक का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि चूंकि कोरोना के हालात नार्मल हैं, केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय पुनर्विचार करे। मायावती ने सोमवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक अभी आगे लगातार जारी रहेगी। संसद में दी गई यह जानकारी निश्चय ही देश के नौजवानों, बेरोजगार परिवारों व खासकर सेना में भर्ती का जज्बा रखने वाले परिश्रमी युवाओं के लिए अच्छी खबर नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा कि मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसको लेकर सैन्य अफसर भी चिन्तित हैं, क्योंकि उनके अनुसार इस आर्मी रिक्रूटमेन्ट रैलियों पर अनवरत पाबन्दी का बुरा प्रभाव सेना की तैयारियों पर नीचे तक पड़ेगा। अब जबकि कोरोना के हालात नार्मल हैं, केन्द्र सरकार दोनों पहलुओं पर यथासमय पुनर्विचार करे। ज्ञात हो कि सेना भर्ती का मामला विधानसभा चुनाव के दौरान भी उठा था। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपनी कई रैलियों में फौज में भर्ती रुकी होने का मुद्दा उठाया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की देवरिया और बलिया की चुनावी सभाओं में भी यह मुद्दा उठा। राजनाथ सिंह जब अपना भाषण खत्म करने को थे, तभी कुछ कुछ युवकों ने फौज में भर्ती खोलने की मांग शुरू कर दी। इस पर राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही भर्ती शुरू की जाएगी।

 

Tags: Mayawati , Lucknow , Uttar Pradesh , BSP , Bahujan Samaj Party , BSP Supremo Mayawati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD