Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

होशियारपुर के सर्वांगीण विकास में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने 38 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 13 व 16 में गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहरों व गांवों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उच्च गुणवत्ता वाली सडक़ें, गलियां व अन्य आधारभूत सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। वे करीब 38 लाख रुपए की लागत से होशियारपुर के वार्ड नंबर 13 में बाजीगर रोड से दिले राम वाली गली व वार्ड नंबर 16 में पी.पी.एल. से आकाश कालोनी तक बनने वाली गली के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास)-कम- कमिश्नर नगर निगम श्री हिमांशु जैन, पार्षद श्रीमती नरिंदर कौर भी विशेष तौर पर मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वार्ड नंबर 13 में 17.91 लाख रुपए व वार्ड नंबर 16 में 19.64 लख रुपए की लागत से गलियों का निर्माण किया जा रहा है। 

इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को तय समय पर यह निर्माण पूरा करने की हिदायत देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सर्वांगीण विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर वहां की जरुरत के हिसाब से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं, इस संबंध में इलाके के लोगों की मांग को पहल दी जा रही है ताकि लोगों तक सही समय पर हर सुविधा पहुंचे।श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए प्रदेश का विकास करने के लिए तत्पर है। इस मौके पर एक्सियन श्री कुलदीप सिंह, एक्सियन श्री हरप्रीत सिंह, एस.डी.ओ. प्रदीप कुमार, जे.ई श्री लवदीप, श्री पवन भट्टी, संदीप चेची, हनी, जसवीर सिंह, लखवीर सिंह, नरिंदर कुमार, अमरजीत शमी, मंदीप, नाजर राम, संदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।

                                   

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD