Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

इनेलो की सरकार बनने पर सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन करेंगे लागू : अभय सिंह चौटाला

भूपेंद्र हुड्डा ने पुरानी पेंशन पर लगाई थी रोक अब उंगली कटाकर शहीद होना चाहते हैं

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरुग्राम , 25 Feb 2022

Last updated on: Feb 25, 2022, 00:00 IST

इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने होटल ग्रेसियस में प्रेसवार्ता कर कहा कि 2024 में इनेलो पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। इनेलो सरकार गठन होने पर हरियाणा प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की नीति के आधार पर पेंशन दी जाएगी। भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के शासनकाल के दौरान पुरानी पेंशन पर रोक लगा दी थी और नई पेंशन योजना प्रदेश में लागू कर दी थी। अब भूपेंद्र हुड्डा खुद के किए गए फैसले के खिलाफ कह रहे हैं कि प्रदेश में पुरानी पेंशन स्कीम लागू होनी चाहिए ऐसा कहकर हुड्डा उंगली कटाकर शहीद होना चाहते हैं।इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में नशामुक्ति का दावा करते हैं लेकिन भाजपा गठबंधन सरकार के संरक्षण में नशे के कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। मैंने मुख्यमंत्री को इस बाबत सबूत दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सरकार द्वारा शराब खरीद की उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल करना इसके प्रत्यक्ष का प्रमाण है। 

मुख्यमंत्री दस जिलों में नशे होने की बात कबूलते हैं जबकि प्रदेश के बाइस के बाइस जिले नशे की चपेट में हैं।रूस-यूक्रेन की लड़ाई के बीच हमारे देश के 20 हजार छात्र फंसे हुए हैं जिसमें से लगभग साढे छह हजार छात्र हरियाणा से हैं। भाजपा सरकार की यह जिम्मेवारी बनती थी कि समय रहते छात्रों को वापिस बुलाया जाता लेकिन एक महीना पहले से ही हमले की आशंका होने के बावजूद भाजपा सरकार की तरफ से कोई सार्थक प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व्याप्त सभी बेकायदगियों को आगामी विधानसभा बजट सत्र में प्रमुखता से उठाएंगे।इस अवसर पर जिला प्रभारी अशोक जैन, जिलाध्यक्ष रोहताश खटाणा, प्रदेश प्रवक्ता सुखबीर तंवर, गुरुग्राम हलका प्रधान शमशेर कटारिया, पपली सरपंच, अटलबीर कटारिया, चरण सिंह डागर, चेयरमैन बीपी जांगड़ा, सोनू ठाकरान, सुदेश यादव, सुरेश जांगड़ा, आशिफ अली, नवीन जांगड़ा, अजीत अधाना, इंद्र सिंह, कर्मबीर सरपंच, सुशील यादव, सचिन जांगड़ा, राजीव यादव, विकास शर्मा, भास्कर बलूनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD