Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट एकेडेमिक्स और रीसर्च गतिविधियों के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ़ लद्दाख के साथ MoU किया साइन किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कुरूक्षेत्र लोकसभा के उम्मीदवार अभय सिंह चैटाला को लोकसभा चुनाव के लिए दिया समर्थन आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान सिंह भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और नरेन्द्र मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है : जयराम ठाकुर लोक सभा चुनाव को लेकर जिले भर में मतदान कर्मियों की हुई पहली रिहर्सल सोशल मीडिया की निगरानी पर टीमें रखें विशेष फोकस - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल द्वारा मतगणना केन्द्रों एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने की लड़ाई लड़ रही है आम आदमी पार्टी: मीत हेयर ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू संगरूर की हर मांग गाँव से संसद तक उठाई जाएगी: मीत हेयर आप को भाजपा का झटका, आम आदमी पार्टी समर्थक 70 लोग भाजपा में शामिलः ताहिल शर्मा दीपक चनारथल पंजाब के 50 शक्तिशाली व्यक्तियों में शामिल सी जी सी झंजेडी कैंपस में स्मार्ट जीवन और सफलता की रणनीतियों पर एक गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर 20 डी, चंडीगढ़ में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का सफल आयोजन बेला फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों की स्वर्ण मंदिर यात्रा अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

चिटफंड कंपनियों की संपत्ति जब्त कर लौटाएंगे लोगों का पैसा : भगवंत मान

10 मार्च को पंजाब में नया सूरज का उदय होगा जो हर घर को रोशन करेगा : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Karamjit Anmol
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धूरी (संरगरू) , 12 Feb 2022

आम आदमी पार्टी आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान ने अपने विधानसभा क्षेत्र धूरी के अलग-अलग गांवों में चुनाव प्रचार किया। मान ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पंजाब से माफिया शासन का सफाया किया जाएगा और चिटफंड कंपनियों (पर्ल,क्राउन आदि) द्वारा लूटे गए लोगों की मेहनत के पैसे उन्हें वापस लौटाए जायेंगे।शनिवार को मान ने धूरी में अपने मित्र और प्रसिद्ध पंजाबी कलाकार  करमजीत अनमोल के साथ धूरी में प्रचार किया। दोनों ने एकसाथ पंजाबी लोक कवि संत राम उदासी का प्रसिद्ध गीत 'चढ़दा रहीं वे सूरजा कामियां दे वेड़े' गाकर लोगों में जोश जगाया और पंजाब में 10 मार्च को नए सूरज (आम आदमी पार्टी की सरकार) का उदय करने की अपील की। मान ने कहा कि ''10 मार्च को पंजाब में एक ऐसे सूर्य का उदय होगा जो हर घर को रोशन करेगा। भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करेगा। युवाओं को रोजगार देगा। हर घर में सुख और समृद्धि लेकर आएगा।'' भगवंत मान ने कहा कि धूरी पंजाब में आप की सरकार की बुनियाद का अहम हिस्सा होगा। 

इसलिए 20 फरवरी को क्षेत्र के लोगों के पास अपनी किस्मत लिखने को सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि  इस से पहले धूरी के लोगों ने जिन लोगों की किस्मत की किताब अपने हाथों से लिखी थी,उन्होंने लोगों के टैक्स के पैसे को लूट कर अपने महल बना लिए हैं, लेकिन जाना गरीब हो गई। मान ने कहा कि पंजाब की जनता के हालात ऐसे हैं कि ''अगर किसी के घर चूल्हा है तो आग नहीं है, परात है तो घर में आटा नहीं है। हमें हर घर के चूल्हे में आग जलानी और प्रदेश से बेरोजगारी और नशे को खत्म करना है।''मान ने लोगों से वादा किया कि जनता की मेहनत की कमाई का पैसा लूटने वाली चिट फंड कंपनियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्ल और क्राउन जैसी कंपनियों की जायदाद को जब्त किया जाएगा और आम जनता की एक एक पाई उन्हें वापस लौटाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम लोग अपने पैसे को दोगुना करने के चक्कर में चिट फंड कंपनियों के झांसे में आ जाते हैं और ये कंपनियों लोगों को पैसा लेकर फरार हो जाती है। मान ने दावा किया वे लोगों के पैसे को दोगुना कर उन्हें वापस लौटाएंगे। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा और इलाज,सस्ती बिजली, मुफ्त पानी, बच्चियों और महिलाओं के लिए मासिक भत्ता  जैसी सुविधाएं देकर हर घर में पैसे की बचत होगी और लोगों का पैसा दोगुना और तीन गुना होगा। इस मौके पर प्रसिद्ध गायक व अभिनेता करमजीत अनमोल ने लोगों से अपने कीमती वोट को भगवंत मान के नाम पर डालने की अपील की। अनमोल ने कहा कि कॉलेज की प्रतियोगिताओं में मान और करमजीत ने बहुत सारी ट्राफियां जीती हैं,लेकिन धूरी के लोग इस बार जीत की ट्रॉफी भगवंत मान को ही देंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Karamjit Anmol

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD