Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिसार में एक आधुनिक नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा : अनिल विज

अधिकारियों को भूमि चिन्हित करने के निर्देश-अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Hisar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 06 Feb 2022

Last updated on: Feb 06, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हिसार में एक आधुनिक नागरिक अस्पताल बनाया जाएगा जिसके लिए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शीध्र अति शीध्र भूमि को चिन्हित करने के निर्देश दिए है।श्री विज आज हिसार में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों को उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हिसार में एक बेहतरीन अस्पताल बनाया जाएगा और इसके लिए प्रक्रिया जारी हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए जैसे ही जमीन मिल जाएगी तो सभी सुविधाओं से युक्त आधुनिक अस्पताल तैयार किया जाएगा।

हरियाणा में गाड़ी में बैठे अकेले व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं-विज

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को वाहन में एकल व्यक्ति के बैठने पर मास्क लगाने के लिए की गई फटकार के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि हरियाणा में गाड़ी में बैठे अकेले व्यक्ति को मास्क लगाने की आवश्यकता नहीं हैं। बुढ़ापा पेंशन के बारे में पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बुढापा पेंशन की देरी के मामले में केस-टू-केस जांच करवानी पडेगी परंतु सामान्य तौर पर पेंशन बंद करने के कोई आदेश नहीं हैं।‘मैं तो अनिल विज था, 

अनिल विज हूं और मेरा नाम अनिल विज है’’-विज

अनिल विज को गब्बर कहने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘गब्बर क्यों कहते हैं ये लोगों से पूछो, मैं तो अनिल विज था, अनिल विज हूं और मेरा नाम अनिल विज है’’।

‘‘खेलों में हरियाणा के छोरे हरियाणा का नाम करेंगें रोशनं’’-विज

अंडर-19 की क्रिकेट टीम में हिसार के खिलाडी दिनेश बाना ने भारत को वर्ल्ड कप जिताने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि ‘‘हरियाणा में भी अब क्रिकेट बाकी खेलों की तरह आगे बढेगा और हरियाणा के छोरे हरियाणा का नाम रोशन करेंगें’’।

‘‘भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियां करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा’’- विज

भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियां करने वाले लोगों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘भ्रष्टाचार व अवैध गतिविधियां करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और अवैध गतिविधियों में लगे लोगों को पकड़ने के लिए हरियाणा पुलिस पूरे प्रदेश में छापामारी कर रही हैं’’। उन्होंने गलत गतिविधियों में लगे हुए व्यक्तियों को संदेश देते हुए कहा कि ‘‘गलत गतिविधियों में लगे लोग या तो गलत काम छोड दें या वे हरियाणा को छोड दें क्योंकि हम उनको गलत काम करने नहीं देंगें’’।

गृह मंत्री अनिल विज ने पूर्व प्रांत संघचालक मेजर करतार सिंह को पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धाजंलि

भाजपा के हिसार जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह (वीर चक्र) के पिता व आरएसएस के पूर्व प्रांत संघचालक मेजर करतार सिंह का आज हिसार के उनके पैतृक गांव मय्यड़ में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अनिल विज ने मेजर करतार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुरुकुल आर्य नगर द्वारा बौद्धिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर श्री अनिल विज ने कहा कि मेजर करतार सिंह बहुत ही विचारशील व्यक्ति थे और उन्होंने लोगों में राष्ट्रीयता व भारत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बहुत काम किया था। उन्होंने कहा कि ‘‘मेजर करतार सिंह मुझे बहुत चाहते थे, उनके जाने से सभी लोग काफी आहत है’’।गौरतलब है कि 88 वर्षीय मेजर करतार सिंह पिछले कई दिनों से बीमार थे और शनिवार को उनका स्वर्गवास हो गया। भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने 32 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 1962 में चीन तथा 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्घों में उनकी अहम भूमिका थी। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वे आरएसएस में रहकर समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में लगे रहे। मेजर करतार सिंह को विभिन्न विभूतियों ने अपनी-अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।  

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Hisar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD