Monday, 06 May 2024

 

 

खास खबरें अग्निवीर से खफा पूर्व फौजियों का औजला को समर्थन भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के समर्थन में विशाल रोड शो,हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग उद्योग नगरी बद्दी में आयोजित हुआ मण्डी मिलन समारोह, जयराम ठाकुर और कंगना रनौत ने की शिरकत मलोया व सेक्टर 56 वासी 500 से ज्यादा लोग भाजपा में हुए शामिल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार, बड़ा रोड शो कर लोगों को किया संबोधित आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद : सुखविंदर सिंह सुक्खू कई युवा बीजेपी छोड़कर आप में हुए शामिल औजला का आप पर प्रहार- खड़ा झाड़ू झगड़े और बर्बादी की निशानी गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

 

भ्रष्टाचार और माफिया खत्म कर देश में ईमानदार शासन की मिशाल कायम करेंगे - भगवंत मान

मिशन पंजाब 2022 के तहत भगवंत मान ने बरनाला और मेहल कलां विधानसभा क्षेत्र में किया प्रचार, लोगों से मिले, सुनीं समस्याएं

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बरनाला , 04 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने 'मिशन पंजाब 2022' के तहत बरनाला और मेहल कलां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। चुनाव आयोग के कोविड दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मान ने लोगों को संबोधित किया और उनकी समस्याएं सुनी। बरनाला और मेहल कलां के लोगों में मान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर और माला पहनाकर मान का स्वागत किया और जीत के लिए शुभकामनाएं दी। शुक्रवार को मान अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मेहल कलां विधानसभा क्षेत्र के मेहल कलां, मेहल खुर्द, पंडोरी, छापा, कुरड़, मनाल, मांगेवाल, ठुल्लीवाल, गुम्मटी, भगवानपुर, शेरपुर, खेड़ी कलां, गुरम, हमीदी, वजीदके खुर्द, वजीदके कलां और ठीकरीवाल गांवों के लोगों के बीच पहूंचे। वहीं, हलका बरनाला के गांव संघेड़ा और हंडेआया एवं शहर के संधु पत्ती, वाल्मीकि चौक, शहीद भगत सिंह चौक और जवाहर लाल नेहरू चौक के लोगों से रूबरू हुए। इस दौरान मान ने लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील की और आप सरकार बनने पर  उनकी सभी मूलभूत व जरूरी समस्याओं का समाधान करने का वादा किया।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शासन-प्रशासन में हो रही लूट और भ्रष्टाचार खत्म कर पंजाब का खजाना भरेगी और उस पैसे से लोगों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, मुफ्त बिजली-पानी व अन्य सुविधाएं मुहैया कराएगी। हम शासन व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार, रेत माफिया, केवल माफिया और नशा माफिया को पूरी तरह खत्म करेंगे और पंजाब को देश में ईमानदार शासन का मिशाल बनाएंगे।मान ने कहा कि रिवाइती पार्टियां अपनी कुर्सी और परिवार बचाने की लडाई लड़ रही है। इन पार्टियों की परिवारवादी राजनीति और भ्रष्टाचार ने राजनीति को गंदा बना दिया है। हमारी लड़ाई पंजाब बचाने की है। पंजाब के नौजवानों का भविष्य बचाने की है। हमारी लड़ाई किसानों को कॉरपोरेट घरानों से बचाने की है एवं बंद हो रहे उद्दोग-धंधे और पलायन कर रहे कारोबारियों को बचाने की है। हम पंजाब की किसानी, जवानी और व्यापारी सभी को बचाएंगे। रोजगार और उच्च शिक्षा के अभाव में मजबूर होकर विदेश जा रहे नौजवानों को पंजाब में ही शिक्षा और रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराकर पंजाब का पैसा और प्रतिभा के पलायन को रोकेंगे।

किसानों के मुद्दे पर मान ने कहा कि पंजाब के किसानों को पिछली सरकारों ने मंडियों की हालत खराब कर बहुत दर्द दिया है। दिन-रात मेहनत कर अनाज उपजाने के बाद मंडियों में उनके अनाज खराब हो जाते हैं और उन्हें लाखों का नुकसान उठाना पड़ता है। हम किसानों को किसी भी कीमत पर नुकसान नहीं होने देंगे। मंडी के अंदर ट्रॉली आते ही अनाज की सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। अगर आंधी तुफान और बारिश से अनाज खराब होता है तो उसका नुकसान किसान नहीं सरकार उठाएगी और मंडी में अनाज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर किसानों को फसलों का पूरा भुगतान किया जाएगा।मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार होगी। आप सरकार में सभी वर्गों के लोगों की समस्याएं सुनी जाएगी और उसका समाधान किया जाएगा। पंजाब और पंजाबियों की किस्मत बदलने के लिए इस बार झाड़ू का बटन दबाएं और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। मान ने कहा कि जिस तरह हमने संगरूर का सांसद रहते हुए हमेशा पंजाब की आवाज को संसद में उठाया है, उसी तरह मुख्यमंत्री बनने पर हम पंजाब के हर वर्ग के लोगों की समस्याएं दूर करने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और लोगों को उनका हक दिलाएंगे।

 

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD