Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड संक्रमण का आंकलन किया जाता है : अनिल विज

‘‘मैं रोजाना कोविड के चार्ट को देखता हूं, कोविड बढ़ रहा है या नहीं बढ़ रहा है या कहां पर बढ़ रहा है, उसी के मुताबिक हिदायतों को लगाया जाता है’’-अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 03 Feb 2022

Last updated on: Feb 03, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार द्वारा समय-समय पर कोविड संक्रमण का आंकलन किया जाता है, उसी अनुसार सरकार द्वारा हिदायतों व पाबंदियों के संबंध में गाइडलाईन जारी की जाती है। उन्होंने कहा कि ‘‘मैं रोजाना कोविड के चार्ट को देखता हूं, कोविड बढ़ रहा है या नहीं बढ़ रहा है या कहां पर बढ़ रहा है, उसी के मुताबिक हिदायतों को लगाया जाता है।श्री विज आज यहां पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे।नाईट कफर्यू के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि ‘‘हम कोविड की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और विचार कर रहे हैं, लेकिन लोगों को कोविड को हल्के में नहीं लेना चाहिए, लोगों को कोविड प्रोटोकॉल के तहत पूरे ऐतिहात बरतने चाहिए’’।

प्रस्तुत हुए केन्द्रीय बजट के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कहा कि ‘‘केन्द्रीय बजट का गहनता से अध्ययन करें तो सरकार ने हिन्दूस्तान को नई डगर और ऊंचाईयों की डगर पर डालने का काम किया है’’।उन्होंने कहा कि ‘‘सरकार द्वारा डिजीटलकरण को बहुत ज्यादा इस्तेमाल करने की बात बजट में कहीं गई हैं, सरकार ने डिजीटल करेंसी शुरू करने की बात कहीं हैं, डिजीटल यूनिवर्सिटी खोलने की बात कहीं हैं, किसानों के लिए डिजीटल प्लेटफार्म बनाने की बात कहीं हैं, हैल्थ के लिए भी डिजीटल प्लेटफार्म बनाने की बात कहीं हैं, जिससे हैल्थ का सारा रिकार्ड रखा जाएगा और भिन्न भिन्न क्षेत्रों में डिजीटलीकरण का दवाब दिया गया है’’।श्री विज ने कहा कि ‘‘जब डिजीटलीकरण की जाती है तो पारदर्शिता आती है, बेवजह कामों में जो विलंब होता है वह रूकता है और देश आगे बढता है तथा स्वर्णिम भारत की ओर अपनी उड़ान भरता है’’।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD