Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भारत का नया रियलिटी शो ‘अब हसेगा इंडिया’ जल्द ही टीवी स्क्रीन पर दस्तक देगा

जॉनी लीवर, भाग्यश्री और मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर अनीस बज़्मी होंगे जज.इस शो की खास बात ये हैं की इसमे कोई भी कॉमेडियन नहीं हैं

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ab Hasega India, StarCraft Manoranjan Pvt Ltd, Anees Bazmi, Bhagyashree,  Johny Lever,
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jan 2022

Last updated on: Jan 28, 2022, 00:00 IST

स्टार क्राफ्ट मनोरजंन प्राइवेट लिमिटेड बहुत जल्द एक नया शो लेकर आ रहा है जिसका नाम है "अब हंसेगा इंडिया"। इस शो की टैगलाइन यह है कि आपके अंदर कोई टैलेंट है तो अच्छी बात है, अगर टैलेंट नहीं भी हो तो आपका काम हो जाएगा हां आपको सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना जरूरी है। देश सहित पूरी दुनिया में सिर्फ रील के जरिये लोगों को हंसाया, इम्प्रेस किया अब इस शो के माध्यम से इन लोगों को एक बड़ा प्लेटफार्म मिलने जा रहा है। यह कम्पनी जो यह टीवी शो प्रोड्युस कर रही है, इसमें जज के रूप में जॉनी लीवर, भाग्यश्री और मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर अनीस बज़्मी होंगे। बता दें कि अनीस बज़्मी नो एंट्री, वेलकम जैसी सुपर हिट फिल्मों के निर्देशक हैं। तो नो एंट्री में इन तमाम लोगों की एंट्री कराके सभी का वेलकम कर रहे हैं, क्या पता आपलोगों में से कोई किंग बन जाए। इस शो की खासियत यह है कि सोशल मीडिया पर छाए हुए लोग यहां जगह पाएंगे। हर एपिसोड में दस कंटेस्टेंट रहेंगे। सभी प्रतिभागियों को नाम तो मिलेगा ही उन्हें इनाम भी दिया जाएगा।इस शो के निर्माता हैं विजय चौहान ,चिराग़ शाह ,नरेंद्र राहुरीकर और सह निर्माता हैं सारू वालिया और राहुल भानुशाली। इस अनोखे शो के डायरेक्टर तरुण चोपड़ा हैं। जिन्होंने अब तक फ़िल्म फेयर अवार्ड्स, मिस इंडिया, चलती का नाम अंताक्षरी , एक मिनट , फ़िल्मी दीवाने, स्क्रीन अवार्ड्स, स्टारडस्ट अवार्ड सहित कई सारी ऐड फिल्मों का निर्देशन किया है। वह टीवी इंडस्ट्री के बड़े डायरेक्टर है। इस शो का कॉन्सेप्ट संतोष राममीना मिजगर का है जिनकी मराठी फ़िल्म पाटिल आ चुकी है।

टीवी पे आने वाले एक घन्टे के इस शो में 3 सेगमेंट होंगे। इसके पहले सेगमेंट में रील से जुड़े हर कैटगरी के लोग आएंगे, चाहे बिज़नसमैन हों, डॉक्टर, बच्चे, बूढ़े हों, उन्हें यहां बुलाया जाएगा। इस टेलीविजन शो का कॉन्सेप्ट तय्यार करने वाले संतोष मिजगर ने बताया कि हम प्रतिभागियों से बातचीत करेंगे कि आप कहाँ के रहने वाले हैं, क्या करते हैं, यह आईडिया आपको कैसे आया। दूसरा सेगमेंट ट्विटर का है। बहुत से लोग अलग अलग ट्वीट्स का फनी रिप्लाई करते हैं, लोगों को मजा आता है, दूसरे सेगमेंट में हम ऐसे लोगों को बुलाएंगे जो ट्विटर पर मजेदार जवाब देते हैं। शो का तीसरा सेगमेंट होगा जुगाड़। हमारे देश मे हर आदमी कोई न कोई जुगाड़ लगा कर अपना इनोवेशन करता है और अपना काम चलाता है। कभी कभी वह फनी लगता है लेकिन दरअसल वह भी एक टैलेंट होता है, इस सेगमेंट में हम ऐसे जुगाड़ू लोगों को बुलाएंगे और उनके साथ बातचीत करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे शो अब हंसेगा इंडिया की खासियत यह है कि बिल्कुल नए अंदाज में बिना किसी कॉमेडियन के दर्शक हंसेंगे। जॉनी लीवर, सुपरहिट फ़िल्म मैंने प्यार किया की हीरोइन भाग्यश्री और मशहूर कॉमेडी डायरेक्टर अनीस बज़्मी इसके जज होंगे। चूंकि यह आम लोगों के लिए शो है इसलिए इसका होस्ट भी एक आम आदमी ही होगा। इसलिए हम सर्च कर रहे हैं कि कोई नया टैलेंट एंकर इसमे जगह पा सकता है। आप को अगर होस्ट बनना है तो आप रील बनाकर हमें 7400015509 पर भेज दें, हम रिस्पॉन्स देंगे।उन्होंने आगे कहा कि चूंकि रील में एक समय सीमा है, जब तक चल रहा है तभी तक लोग वहां जाने जाते है मगर यह बड़ा टीवी शो है जिसे पूरा भारत देखेगा और अनीस बज्मी जैसे डायरेक्टर प्रतिभागी के सामने होंगे, क्या पता उसको कोई बड़ा मौका मिल जाए और उसकी ज़िन्दगी रातों रात संवर जाए। छोटे गांव से लेकर मेट्रो सिटी तक की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच देने का काम स्टार क्राफ्ट मनोरजंन प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है। भारतीय गीतों या डायलॉग पर परफॉर्मेंस देने वाले विदेशी लोगों को भी इसमे भाग लेने का मौका मिलेगा।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ab Hasega India , StarCraft Manoranjan Pvt Ltd , Anees Bazmi , Bhagyashree , Johny Lever

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD